होमशिक्षा-करियरराजस्थान शिक्षा मंत्री दिलावर ने भ्रष्टाचार आरोपों का जवाब दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान का शुभारंभ किया
शिक्षा-करियर

राजस्थान शिक्षा मंत्री दिलावर ने भ्रष्टाचार आरोपों का जवाब दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान का शुभारंभ किया

राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तबादलों में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया और कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कह दे कि उन्होंने स्थानांतरण के बदले पैसे लिए हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे. इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'हरियालो राजस्थान' अभियान का शुभारंभ किया.

ETV Bharat के अनुसार21 जुलाई 2026 को 10:11 am बजे
राजस्थान शिक्षा मंत्री दिलावर ने भ्रष्टाचार आरोपों का जवाब दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान का शुभारंभ किया

सौजन्य से:- ETV Bharat

तबादलों में भ्रष्टाचार पर मंत्री दिलावर बोले- 'कोई अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कहे तो छोड़ दूंगा राजनीति'

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राजस्थान सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को पौधारोपण के निर्देश दिए हैं.

Published : July 21, 2026 at 2:38 PM IST

जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को राजा रामदेव पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'हरियालो राजस्थान' अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने तबादलों में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कह दे कि उन्होंने स्थानांतरण के बदले पैसे लिए हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे. उन्होंने नीट पेपर लीक पर विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया. अनुशासनहीनता पर फागी के शिक्षक को निलंबित करने की जानकारी भी दी.

शिक्षा मंत्री दिलावर ने पौधारोपण को जीवन और पर्यावरण के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और गांवों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा और लगाए गए पौधों की सुरक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. दिलावर ने कहा कि एक वृक्ष अपने जीवनकाल में करोड़ों रुपए के बराबर पर्यावरणीय लाभ देता है और हर वर्ष बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है. उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अशोक का पौधा लगाते हुए कहा कि वर्षा को आकर्षित करने, भूजल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की अहम भूमिका है. एक पेड़ हजारों लीटर पानी जमीन में पहुंचाने का माध्यम बनता है, इसलिए केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें वृक्ष बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

हर छात्र लगाएगा 5 पौधे: दिलावर ने बताया कि राजस्थान सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को पौधारोपण के निर्देश दिए हैं. अभियान के तहत प्रत्येक छात्र सप्ताह में 5 पौधे लगाएगा, जबकि अधिकारी और कर्मचारी 10 पौधे लगाएंगे. उन्होंने अपने पूर्व के वर्ल्ड रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि सभी पौधों के जीवित रहने का दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन 50 प्रतिशत पौधे जरूर सुरक्षित हैं जो बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 200 पौधे लगाए जाएंगे, वहां उनकी देखरेख और सिंचाई के लिए एक मनरेगा कर्मी लगाया जाएगा. वहीं शहरी क्षेत्र में विद्यालय परिसरों में पौधों की जिम्मेदारी शिक्षक और छात्र मिलकर निभाएंगे. पौधारोपण से जुड़े अंक निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूर्णांक में शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित हो.

स्थानांतरण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार: शिक्षा मंत्री ने स्थानांतरण प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप पहले तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर लगे थे. तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में शिक्षकों ने स्वयं स्थानांतरण में पैसों के लेनदेन की बात कही थी. दिलावर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कह दे कि उन्होंने स्थानांतरण के बदले पैसे लिए हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे.

पढ़ें: हरियालो राजस्थान : कदंब और अर्जुन से सजेगा ब्रज क्षेत्र, वन विभाग तैयार कर रहा 16.90 लाख पौधे

नीट पेपर लीक और अनुशासन पर भी बोले: नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध पर दिलावर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना-अपना अधिकार है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फागी क्षेत्र के राजकीय विद्यालय के शिक्षक इकबाल हुसैन को विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण खराब करने और महिला कार्मिक व प्रधानाचार्य के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निलंबित किया गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें