होमधर्म-आस्थाजगन्नाथपुरी की तर्ज पर जयपुर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग किया नगर भ्रमण
धर्म-आस्था

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर जयपुर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग किया नगर भ्रमण

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर जयपुर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग किया नगर भ्रमण गुलाबी नगरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई. इसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. Published :…

ETV Bharat के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:21 am बजे
जगन्नाथपुरी की तर्ज पर जयपुर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग किया नगर भ्रमण

सौजन्य से:- ETV Bharat

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर जयपुर में निकली जगन्नाथ रथयात्रा, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग किया नगर भ्रमण

गुलाबी नगरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई. इसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

Published : July 16, 2026 at 8:47 PM IST

जयपुर: जगन्नाथपुरी के तर्ज पर गुलाबी नगरी में भगवान जगन्नाथ की चतुर्थ रथ यात्रा निकाली गई. भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के संग नगर भ्रमण पर निकले. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गोविंद देव जी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ किया. रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के जयकारा लगाते हुए शामिल हुए. गुरुवार शाम को भव्य रथ यात्रा गोविंद देव जी मंदिर से जलेबी चौक, पुरानी विधानसभा, हवामहल रोड, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ और त्रिपोलिया गेट होते हुए चांदनी चौक स्थित श्री बृजनिधि मंदिर पहुंची. वहीं दूसरी यात्रा, गुप्त वृंदावन धाम की ओर से रिमोट आधारित हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई.

गुरुवार शाम को गोविंद देव जी मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई. राज्यपाल हरीभाऊ बागडे और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पूजा अर्चना करके रथ यात्रा का शुभारंभ किया. राज्यपाल ने रथ यात्रा को रवाना करने से पहले छेरा पोहरा की रस्म निभाई. उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा–अर्चना करके रथ को विधिवत खींचकर यात्रा की शुरुआत की. भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ जी नगर भ्रमण पर निकले. भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा गोविंद देव जी मंदिर से शुरू होकर जलेबी चौक, हवामहल रोड, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ और त्रिपोलिया गेट होते हुए चांदनी चौक स्थित श्री बृजनिधि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. रथ यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ 9 दिन श्री बृजनिधि मंदिर में विराजेंगे. 9 दिन तक श्री बृजनिधि मंदिर में पुरी के पुजारियों की देखरेख में कथा, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद वितरण होगा. 16 से 24 जुलाई तक बृजनिधि मंदिर में संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा निकलेगी.

छोटी काशी जयपुर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. एक ओर गोविंद देव जी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, जहां पुरी मंदिर की परंपरा के अनुरूप पहली बार तीन अलग-अलग रथ यात्रा में शामिल हुए. पहली बार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीनों ने अलग-अलग रथ पर भ्रमण किया. हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का स्वागत किया गया.

भक्तों ने हाथों से खींचा रथ: वहीं दूसरी ओर गुप्त वृंदावन धाम की ओर से कलेक्ट्रेट सर्कल से रिमोट आधारित हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा एक ही विशेष रिमोट आधारित हाइड्रोलिक रथ पर विराजमान हुए. रथा को पुरी की तर्ज पर लाल और पीले वस्त्रों से सजाया गया. भक्तों ने अपने हाथों से रथ खींचकर 'जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए. भक्तों ने उनकी आरती की और पूरे मार्ग पर संकीर्तन किया.

पढ़ें: अलवर में दूल्हा बनकर माता जानकी को ब्याहने निकलते हैं भगवान जगन्नाथ, पुरी से अलग है परंपरा

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत: गुप्त वृंदावन धाम की ओर से आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सर्किल से होकर खासा कोठी फ्लाईओवर, गणपति प्लाजा, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, पांच बत्ती सर्कल, अजमेरी गेट, अल्बर्ट हॉल से होती हुई श्री शिव सत्संग भवन रामनिवास बाग पर पहुंचकर संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने मार्गों पर भगवान जगन्नाथ का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया. गुप्त वृंदावन धाम मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास के मुताबिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचता है, उसका फिर पुनर्जन्म नहीं होता. रथ पर सवार भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मनुष्य सभी पापों से छूट जाता है.

धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे युवा–दीया कुमारी: गोविंद देव जी मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शामिल हुई. उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि छोटी काशी जयपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई है. हमारा सौभाग्य है कि हमें भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला. इससे धार्मिक पर्यटन को भी प्रदेश में बढ़ावा मिल रहा है. बहुत सारे लोग दर्शन करने के लिए जयपुर आते हैं. जयपुर में बहुत सारे धार्मिक स्थल है, जो लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहते हैं. युवा भी धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर हमारे इतिहास और साहित्य को जान रहे हैं. आने वाले दिनों में तीज फेस्टिवल आने वाला है. इस फेस्टिवल में बहुत बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और देशी पर्यटक शामिल होते हैं. इसके अलावा गणगौर, होली और अन्य त्योहारों पर भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. घूमर नृत्य कार्यक्रम को भी वार्षिक इवेंट बनाया गया है. अलग-अलग जिलों में धूमधाम से त्योहार मनाए जाते हैं. इससे भी टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें