उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट
उदयपुर संभाग में लगातार सूखे मौसम से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है, जिसके कारण उदयपुर रेड कैटेगरी में आ गया है। सूत्र: Aaj Tak

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Salumbar Rain Alert | Monsoon Weather Forecast Updates
कम बारिश के कारण उदयपुर रेड कैटेगरी में:लगातार सूखे मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी, आज सलूंबर सहित कई इलाकों में अलर्ट
- कॉपी लिंक
आमजन को मानसून की बारिश पर लगे ब्रेक के खत्म होने का इंतजार है। इस मौसम में भी उमस ने परेशान कर रखा है, वहीं किसान भी बारिश की राह देख रहे हैं।
उदयपुर में अब तक सामान्य से 30 फीसदी कम बरसात हुई है। उदयपुर अभी रेड कैटेगिरी में है। इधर, आज उदयपुर और सलूंबर जिले में बारिश का अलर्ट है।
शुक्रवार को उदयपुर संभाग के डूंगरपुर में 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार सूखे मौसम के कारण पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
उदयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)द्वारा जारी आंकड़े के तहत उदयपुर में 17 जुलाई तक 183.6 मिलीमीटर बारिश हो जानी थी लेकिन अभी तक 128.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई जो 30 मिलीमीटर कम है।
इसमें उदयपुर रेड कैटेगिरी में है। इसे डी का दर्जा दिया गया है जिसका मतलब है कि यहां कम वर्षा हुई है। वैसे इसमें बहुत अधिक वर्षा, अधिक वर्षा, सामान्य वर्षा, कम वर्षा, बहुत कम वर्षा और बिल्कुल बारिश नहीं जैसी कैटेगिरी बना रखी हैं।
बारिश की कमी से किसान चिंतित
मावली क्षेत्र के चंदेसरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान चिंतित हैं। शुरुआती अच्छी बारिश के बाद किसानों ने मक्का, मूंगफली और ज्वार सहित खरीफ फसलों की बुवाई की थी, लेकिन अब मानसून की रफ्तार थम गई है।
लगातार तेज धूप, गर्मी और उमस के कारण खेतों में बोए गए बीजों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर बीज अभी तक पूरी तरह जमीन से बाहर नहीं निकल पाए हैं। जहां अंकुर निकल चुके हैं, वहां पानी की कमी से पौधे मुरझाने लगे हैं।
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)
चंदेसरा से इनपुट : धर्मेंद
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागर सूरीश्वर का मंगल प्रवेश

राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों की बस में आग, कृपया भगवान ने सभी को बचाया है: ढाकड़ा के ढोलराज खाटकर

विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का राजस्थान दौरा


