जयपुर में खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागर सूरीश्वर का मंगल प्रवेश
खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागरसूरीश्वर महाराज आचार्य पदारोहण के बाद पहली बार जयपुर श्रीसंघ में पदार्पण करेंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mahendrasagar Surishwar's First Entry Into Jaipur Tomorrow
महेन्द्रसागर सूरीश्वर का पहली बार जयपुर में कल मंगल प्रवेश
जयपुर59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की ओर से चातुर्मास के लिए जयपुर आए संतों का रविवार को मोहनबाड़ी में मंगल प्रवेश और वरघोड़ा निकाला जाएगा। खरतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागरसूरीश्वर महाराज आचार्य पदारोहण के बाद पहली बार जयपुर श्रीसंघ में पदार्पण करेंगे। उनके
.
संघ मंत्री देवेन्द्र कुमार मालू ने बताया कि सुबह 8 बजे सूरजपोल गेट से संतों का वरघोड़ा रवाना होकर अरिहंत वाटिका होते हुए मोहनबाड़ी (गलता गेट) पहुंचेगा। शोभायात्रा में श्रद्धालु, महिला-पुरुष, विशिष्ट अतिथि और गणमान्य नागरिक पैदल शामिल होंगे। बैंड-बाजे, संगीत मंडली और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
सूरजपोल से मोहनबाड़ी तक निकलेगा 24 संत-साध्वियों का वरघोड़ा
- मोहनबाड़ी पहुंचने के बाद सुबह 9:30 बजे सुखसागर पौषधशाला (उपासरे) का उद्घाटन होगा। इसके बाद मंगलाचरण के साथ धर्मसभा आयोजित होगी, जिसमें खरतरगच्छ महिला परिषद भजन प्रस्तुत करेगी। आचार्य महेन्द्रसागरसूरीश्वर श्रद्धालुओं को धर्म प्रवचन देंगे।
- महेन्द्रसागरसूरीश्वर 8 मार्च 2026 को आचार्य पद पर आसीन हुए थे। आचार्य बनने के बाद यह उनका पहला जयपुर आगमन है, जबकि छह साल बाद वे जयपुर श्रीसंघ में प्रवेश कर रहे हैं। वे यहां से 23 जुलाई को विहार कर 26 जुलाई को जवाहर नगर लाल मंदिर में चातुर्मास मंगल प्रवेश करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट

राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों की बस में आग, कृपया भगवान ने सभी को बचाया है: ढाकड़ा के ढोलराज खाटकर

विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का राजस्थान दौरा


