होमखेलरेलवे ने कोटा-जयपुर होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है
खेल

रेलवे ने कोटा-जयपुर होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है

रेलवे ने कोटा-जयपुर होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है, जो अब हिसार-तिरुपति और हिसार-खड़की वीकली के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों में हिसार से महाराष्ट्र के खड़की और आंध्र प्रदेश के तिरुपति तक चलने वाली ट्रेनें हैं।

ETV Bharat के अनुसार18 जुलाई 2026 को 02:02 pm बजे
रेलवे ने कोटा-जयपुर होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा होकर चल रही दो स्पेशल ट्रेनों को किया नियमित, अब हिसार-तिरुपति व हिसार-खड़की वीकली चलेगी

अभी तक दोनों ट्रेन त्यौहार या यात्री भार मिलने पर ही संचालित हो रही थी.

Published : July 18, 2026 at 7:17 PM IST

कोटाः रेलवे वीकली स्पेशल चल रही ट्रेन पर्याप्त यात्री भार मिलने पर स्थाई कर रहा है. ऐसे में कोटा-जयपुर होकर चल रही दो ट्रेनों को नियमित कर दिया गया है. इन ट्रेनों में हिसार से महाराष्ट्र के खड़की और आंध्र प्रदेश के तिरुपति तक संचालित होने वाली ट्रेनें हैं. यह दोनों ही ट्रेन इस महीने से नियमित की जा रही है.

अभी तक यह त्यौहार या यात्री भार मिलने पर ही संचालित हो रही थी, लेकिन अब वीकली ट्रेन के रूप में स्थाई चलेगी. इन दोनों ट्रेनों के चलने से कोटा के यात्री नागपुर, तिरुपति, पुणे, भोपाल, विजयवाड़ा, वारंगल, नेल्लोर, सूरत, उज्जैन, जयपुर, सीकर, हिसार व झुंझुनू का सफर कर सकेंगे.

ट्रेनों के बदले नंबरः उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार से खड़की के बीच चल रही ट्रेन नंबर 04725 को 22979 में तब्दील कर दिया है. ट्रेन नंबर 04726 खड़की-हिसार वीकली सुपरफास्ट को 22980 में बदल दिया है. इसी तरह से हिसार और तिरुपति के बीच चल रही ट्रेन नंबर 04717 को 14723 कर दिया गया है. तिरुपति से हिसार के बीच चल रही ट्रेन नंबर 04718 को 14724 कर दिया गया है. इसमें ट्रेन नंबर 14723 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस 25 जुलाई से चलने लगेगी. ट्रेन नंबर 14724 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस 27 जुलाई से संचालित होगी. इसी तरह से ट्रेन नंबर 22979 हिसार खड़की 26 जुलाई से संचालित होगी. ट्रेन नंबर 22980 खड़की-हिसार 27 जुलाई से संचालित होगी.

यह रहेगा हिसार खड़की का टाइम टेबलः ट्रेन नंबर 22979 हिसार-खड़की वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार सुबह 4:20 पर हिसार से रवाना होगी. इसके बाद सुबह 10 बजे सीकर, दोपहर 12:05 बजे जयपुर और दोपहर 3:55 पर कोटा पहुंचेगी. उसके बाद अगले दिन सुबह 6:37 बजे लोनावाला और 8 बजे खड़की पहुंच जाएगी. ट्रेन नंबर 22980 खड़की-हिसार वीकली सुपरफास्ट सोमवार शाम 5:30 बजे खड़की से रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन मंगलवार सुबह 10:15 बजे कोटा पहुंचेगी. दोपहर 2:40 पर जयपुर, शाम 5:15 पर सीकर व रात 10:40 पर यह हिसार पहुंच जाएगी. ट्रेन शार्दुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण व लोनावाला स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के सात, जनरल के चार व लगेज ब्रेकयान के दो सहित 19 कोच होंगे.

यह रहेगा हिसार तिरुपति का टाइम टेबलः ट्रेन नंबर 14723 हिसार से हर शनिवार दोपहर 2:10 पर रवाना होगी. इसके बाद शाम 6:36 पर यह सीकर पहुंचेगी. रात 9:20 पर जयपुर और मध्य रात्रि के बाद 1 बजे यह कोटा पहुंच जाएगी. इसके अगले दिन रविवार सुबह 8:50 बजे भोपाल और सोमवार सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 14724 तिरुपति-हिसार हर सोमवार रात 11:10 पर तिरुपति से रवाना होगी. इसके बाद बुधवार तड़के 3:05 पर यह भोपाल पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 10:50 पर कोटा, दोपहर 2:50 पर जयपुर और शाम 5:15 पर यह सीकर पहुंच जाएगी. देर रात 10:40 बजे पर हिसार पहुंचेगी. ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढहर के बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोले, नेल्लौर, गुडुर व रेणिगुंटा पर रुकेगी. ट्रेन में सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के आठ, स्लीपर के आठ, जनरल के चार व लगेज ब्रेकयान के दो सहित 24 कोच होंगे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें