अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है
अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है अजमेर देहात कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में चेतन डूडी और विधायक विकास चौधरी ने भाजपा सरकार पर पंचायत-निकाय चुनाव टालने का आरो…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है
अजमेर देहात कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में चेतन डूडी और विधायक विकास चौधरी ने भाजपा सरकार पर पंचायत-निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाया.
Published : July 18, 2026 at 6:50 PM IST
अजमेर: कांग्रेस के अजमेर जिला प्रभारी चेतन डूडी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जानबूझकर पंचायत और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती. सरकार पूरी तरह डरी हुई है, जबकि कांग्रेस लगातार चुनाव करवाने की मांग कर रही है. सरकार को जल्द ही चुनाव करवाने पड़ेंगे. कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ निकाय और पंचायत राज चुनाव जीतेगी.
कार्यसमिति की बैठक का आयोजन: शनिवार को अजमेर देहात कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए जिला प्रभारी चेतन राम डूडी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अजमेर देहात में पहली बार कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है. इसमें पूर्व विधायकों, संगठन के पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित कर विस्तार से चर्चा की जा रही है. डूडी ने कहा कि हाल ही में संगठन में हुए फेरबदल के बाद शहर और देहात कांग्रेस दोनों मजबूत होंगी. सभी कांग्रेसी मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि एकजुट होकर निकाय और पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया जाए. कांग्रेस की तैयारी पूरी तरह से चल रही है. नेता और कार्यकर्ता क्षेत्रों में लगातार पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढे़ं- गहलोत बोले- सरकार की चुनाव करवाने की मंशा ही नहीं, संवैधानिक संस्थाओं को बना रही पंगु
पंचायत-निकाय चुनाव में जीत का दावा: डूडी ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव नहीं करवाना चाहती. कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि निकाय और पंचायत राज के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं ताकि निचले स्तर पर बंद पड़े विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें. पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कोर्ट के आदेश की अवमानना को लेकर अदालत का रुख किया है. डूडी ने विश्वास जताया कि जब भी चुनाव होंगे, नतीजे साफ कर देंगे कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से पंचायत राज और निकायों में विजयी होगी. कांग्रेस धरातल पर पहले से मजबूत है. कांग्रेस सरकार के समय रमजान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही थीं, जिन्हें भाजपा ने बंद कर दिया.
भाजपा चुनाव से डरी हुई है: किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक और देहात अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि आज देहात कांग्रेस के सभी नेता मंच पर हैं. इससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को कोर्ट ने भी फटकार लगाई है. भाजपा चुनाव से बुरी तरह डरी हुई है, जब भी चुनाव होंगे, अजमेर जिले में कांग्रेस का परचम लहराएगा. विकास चौधरी ने बताया कि संगठन सृजन के माध्यम से राहुल गांधी ने उन्हें देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.
इसे भी पढ़ें- पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कोर्ट के आदेशों का करेंगे पालन
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है: विकास चौधरी ने कहा कि वे जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक हैं. उनका प्रयास रहेगा कि सभी वरिष्ठ और पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाई जाए और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से फिर जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि बड़े परिवार में कभी-कभी छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं, लेकिन अब पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है. आमजन कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रहा है. कांग्रेस का शासन जनकल्याण के लिए था जबकि भाजपा का शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. लोग कांग्रेस की वापसी का इंतजार कर रहे हैं ताकि देश और प्रदेश में सुशासन स्थापित हो. डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है.
अजमेर कांग्रेस की वर्तमान स्थिति: वर्तमान में अजमेर कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है। जिला परिषद, पंचायत समितियों और निकायों में भाजपा का बोर्ड है। जिले में कांग्रेस की सिर्फ एक सीट किशनगढ़ है। ऐसे में विधायक विकास चौधरी के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में खोया हुआ कांग्रेस का वजूद फिर से खड़ा करने की बड़ी चुनौती है. इसी कड़ी में धरातल पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस सक्रिय है। अजमेर देहात कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बैठक में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर, नाथूराम सिनोदिया सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें- पंचायत और निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार ने मांगा समय, नवंबर तक नहीं कराने के गिनाए कारण
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

पुरानी हवेली तोड़ते वक्त मिला 'खजाना'! 45 किलो चांदी और सोने के 15 कलश निकलने का आरोप


