पुरानी हवेली तोड़ते वक्त मिला 'खजाना'! 45 किलो चांदी और सोने के 15 कलश निकलने का आरोप
जयपुर में एक पुरानी हवेली की तोड़फोड़ में खजाना मिलने का दावा ठेकेदार और उसके सहयोगियों द्वारा चांदी और सोने के सिक्के हड़पने का है। हवेली के मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: पुरानी हवेली तोड़ते वक्त मिला खजाना! 45 किलो चांदी और सोने के 15 कलश निकलने का दावा, ऐसे खुला राज
हवेली के मालिक राहुल सेठी ने ठेकेदार पर चांदी और सोने के कलश हड़पने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.
Published : July 18, 2026 at 6:10 PM IST
जयपुर: गुलाबी नगरी में एक पुरानी हवेली की तोड़फोड़ के दौरान खजाना मिलने का मामला सामने आया है. हवेली मालिक राहुल सेठी ने दावा किया है कि त्रिपोलिया बाजार के विद्याधर का रास्ता स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली को तुड़वाने के दौरान करीब 45 किलो चांदी, सोने के सिक्कों से भरे 15 कलश और 10,000 चांदी के सिक्के मिले थे.
माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि राहुल सेठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि पुरानी हवेली तोड़कर नया निर्माण करवाने के लिए ठेके पर काम दिया था. उनका आरोप है कि ठेकेदार महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू और उसके साथियों अनुज, जगदीश, रजनी, रेहान, सुल्तान, पप्पू अजमेरा ने पूरा सोना-चांदी निकालकर आपस में बांट लिया. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास दो वीडियो भी हैं, जिनमें हवेली तोड़फोड़ के दौरान मिले सोने-चांदी का जिक्र है. इस पूरे मामले को लेकर राहुल सेठी ने माणक चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें- खुदाई में मिला सोने से भरा घड़ा, चमक जाती किस्मत! पर इस बच्चे ने जो किया...चौंक जाएंगे आप
हवेली तोड़कर कराया नया निर्माण: थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राहुल सेठी ने शिकायत में बताय कि उनके परिवार की पुरानी हवेली जर्जर हालत में थी, जिस पर नगर निगम का नोटिस भी आया था, इसलिए जनवरी में परिवार के सभी भाइयों ने मिलकर एक फर्म के साथ हवेली तोड़कर नया निर्माण कराने का एग्रीमेंट किया था. तोड़फोड़ का काम महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू को सौंपा गया. शुरू में ही साफ कहा गया था कि तोड़फोड़ के दौरान कोई मूल्यवान वस्तु मिले तो उसे मालिक को सौंपना होगा.
खजाना निकलने का दावा: थाना अधिकारी ने बताया कि जनवरी में तोड़फोड़ पूरी हो गई. अप्रैल में राहुल सेठी को सूचना मिली कि हवेली में पुरानी तिजोरी मिली है, जिसमें सोने-चांदी के पुराने सिक्के और कलश निकले हैं. परिवादी का कहना है कि ठेकेदार ने लगभग 40-45 किलो चांदी की सिल्लियां, 14-15 सोने के कलश, 8 से 10 हजार चांदी के सिक्के और अन्य बहुमूल्य सामान निकाला, लेकिन उसे हड़प लिया. उन्होंने मजदूरों से हुई बातचीत का ऑडियो पुलिस को सौंपा है.
इसे भी पढ़ें- खुदाई में निकली भगवान विष्णु की प्रतिमा, 15वीं शताब्दी में बसा था गांव - Lord Vishnu ancient idol found
थाना अधिकारी का कहना है कि परिवादी की तरफ से पुलिस को अभी किसी प्रकार का वीडियो उपलब्ध नहीं करवाया गया है. केवल ऑडियो के आधार पर ही परिवादी थाने पर पहुंचा था, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. मामले की जांच माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, उनसे पूछताछ की जाएगी. पूछताछ और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


