पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Luter Dulhan Gang Arrested | Brides Fraud Victims In Rajasthan पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी:फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में ग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Luter Dulhan Gang Arrested | Brides Fraud Victims In Rajasthan
पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी:फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
कोटा में रामगंजमंडी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ था और अविवाहित एवं उम्रदराज युवकों को शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था।
गिरोह द्वारा पहले मंदिर में शादी करवाई जाती थी। फिर शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हनें अपने माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाकर फरार हो जाती थीं। इतना ही नहीं, जिन महिलाओं की शादी करवाई जाती थी, वे पहले से ही शादीशुदा होती थीं। एसपी सुजीत शंकर ने शनिवार को मामले का खुलासा किया है।
3 पॉइंट में समझिए 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के ठगी की पूरी कहानी…
1. मंदिर में शादी रचाकर 2 दिन में हो जाती थीं फरार
कोटा जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुजीत शंकर ने बताया कि रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ था, जो अविवाहित और उम्रदराज युवकों को निशाना बनाता था। गिरोह के दलाल पहले लड़कों को लड़कियों की तस्वीरें दिखाते थे और फिर झारखंड से युवतियों को बुलाकर मंदिर में नकली शादी करवा देते थे।
शादी के नाम पर पीड़ितों से एक से दो लाख रुपए ऐंठे जाते थे, लेकिन शादी के महज एक-दो दिन बाद ही ये दुल्हनें (जो पहले से ही शादीशुदा होती थीं) अपने माता-पिता की बीमारी का झूठा बहाना बनाकर गहने और नकदी समेटकर फरार हो जाती थीं।
2. दो शिकायतों से शुरू हुई जांच
एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश दो अलग-अलग पीड़ितों की शिकायतों के बाद हुआ। पहली शिकायत 13 जुलाई को सांडपुरा निवासी दिनेश कुमार ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि गिरोह ने उनके साथ नकली शादी करवाकर पैसों की बड़ी धोखाधड़ी की है।
इसके बाद, 16 जुलाई को हिरियाखेड़ी निवासी दिलीप सिंह ने भी इसी तरह की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इन दोनों ही मामलों में आरोपियों ने पीड़ितों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए थे। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने जाल बिछाकर गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा।
3. पहले भी कई लोगों को लूट चुका था गिरोह
एसपी ने आगे कहा- गिरोह ने पहले भी कई इलाकों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये लूटे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह की सदस्य पूजा ने मध्य प्रदेश के मोड़ी हरिपुरा निवासी सुरेश पाटीदार से 1 लाख रुपए, अंजलि ने झालावाड़ के दीपक मीणा से 1 लाख रुपए, शिवानी ने असनावर के टिंकू सिंह से 1.10 लाख रुपए, पिंकी ने अकलेरा के सत्यनारायण से 1.50 लाख रुपए और सुनीता मुखर्जी ने बूंदी के डाबी निवासी धनराज से 1.10 लाख रुपए शादी के नाम पर हड़पे थे।
एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इस गिरोह ने कई राज्यों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
- बात खरी है100 करोड़ के हॉस्पिटल का 'फ्रैक्चर' भी नहीं दिखा: जिला प्रमुख को क्यों गिफ्ट की 'चक्की'? सड़क के बीचोंबीच 'मास्टरपीस'
- जयपुर-हवेली की नींव से निकले सोने से भरे 15 कलश: 45 किलो चांदी की सिल्लियां, 10 हजार सिक्के भी; मालिक का दावा- मजदूरों ने आपस में बांटे
- जयपुर में पर्यटकों के सामने लेपर्ड ने किया शिकार: 10 महीने की मादा शावक ने खरगोश को दबोचा; जबड़े में दबाकर इधर-उधर घूमती रही
- राजस्थान में तेज बरसात का अलर्ट, फिर एक्टिव होगा मानसून: अबतक 21 फीसदी कम पानी बरसा, पारा 41 के ऊपर; जानें- आज कहां बारिश की संभावना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है

पुरानी हवेली तोड़ते वक्त मिला 'खजाना'! 45 किलो चांदी और सोने के 15 कलश निकलने का आरोप


