विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का राजस्थान दौरा
विदेश मंत्रालय के पब्लिक डिप्लोमेसी प्रोग्राम के तहत 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान के रंग देखने आ रहे हैं। जिला कलेक्टरों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Rajasthan Tour | International Social Media Influencers Visit Jaipur
विदेशी इन्फ्लुएंसर्स का राजस्थान दौरा:18 देशों के 36 कंटेंट क्रिएटर्स 9-16 अगस्त तक जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ घूमेंगे
- कॉपी लिंक
दुनियाभर के अलग-अलग देशों के बड़े सोशल मीडिया स्टार्स और कंटेंट क्रिएटर्स अगले महीने राजस्थान के रंग देखने आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के पब्लिक डिप्लोमेसी प्रोग्राम के तहत 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान के दौरे पर र
ये सभी लोग बहामास, बारबाडोस, बोलिविया, कोस्टा रिका, क्यूबा, मैक्सिको, पनामा और पेरू जैसे देशों से भारत आ रहे हैं। इस यात्रा का मकसद इन विदेशी क्रिएटर्स को भारत की संस्कृति, विरासत और विकास से रूबरू कराना है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टरों को तैयारी के निर्देश दिए हैं।
9 अगस्त को उदयपुर पहुंचेंगे विदेशी मेहमान पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स 9 अगस्त को दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर जिला प्रशासन ने मेहमानों की अगवानी और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पर्यटन विभाग उदयपुर में इन मेहमानों के ठहरने, घूमने और प्रोटोकॉल की सभी व्यवस्थाएं संभालेंगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से दो मीडिया लाइजनिंग अधिकारी भी इस दल के साथ रहेंगे।
लेक सिटी में बोट राइड और बहूबली हिल्स का ट्रैक तय कार्यक्रम के अनुसाा 10 अगस्त को यह दल उदयपुर के किले का दीदार करेगा। इसके बाद पिछोला झील में बोट राइड का आनंद लेंगे और दोपहर बाद बहूबली हिल्स पर ट्रैकिंग के लिए जाएंगे। अगले दिन 11 अगस्त को विदेशी मेहमान करणी माता मंदिर जाएंगे और वहां रोपवे (गंडोला राइड) का लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद बागोर की हवेली में लेकसाइड हेरिटेज वॉक, सहेलियों की बाड़ी और विंटेज कार म्यूजियम का दौरा करेंगे।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग देखकर करेंगे स्थानीय बाजारों में शॉपिंग 12 अगस्त को यह पूरा दल सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होगा। वहां वे राजस्थान के सबसे बड़े ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ किले और म्यूजियम को देखेंगे। दोपहर के भोजन के बाद सभी लोग वापस उदयपुर लौट आएंगे और शाम को उदयपुर के पारंपरिक स्थानीय बाजारों में शॉपिंग का अनुभव लेंगे।
जयपुर में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस, आमेर किला और हवामहल देखेंगे उदयपुर का दौरा पूरा करने के बाद यह दल 13 अगस्त को हवाई जहाज से जयपुर पहुंचेगा। जयपुर में 14 अगस्त को ये लोग हवामहल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस देखने जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि 15 अगस्त को ये विदेशी मेहमान जयपुर में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के गवाह बनेंगे।
इसके बाद वे आमेर किला, जलमहल और अल्बर्ट हॉल घूमेंगे और गुलाबी नगरी के बाजारों का रुख करेंगे। 16 अगस्त को सभी इन्फ्लुएंसर्स जयपुर से ही अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो जाएंगे। राज्य सरकार ने इन सभी जगहों पर अंग्रेजी बोलने वाले गाइड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट

जयपुर में खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागर सूरीश्वर का मंगल प्रवेश

राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों की बस में आग, कृपया भगवान ने सभी को बचाया है: ढाकड़ा के ढोलराज खाटकर


