राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों की बस में आग, कृपया भगवान ने सभी को बचाया है: ढाकड़ा के ढोलराज खाटकर
अमरनाथ दर्शन के बाद वापस लौट रहे राजस्थान के लोगों की बस में आग लग गई। आग में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई, लेकिन सभी सवार व्यक्ति सुरक्षित बच गए।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Bus Fire In Ramban Jammu | Rajasthan Amarnath Pilgrims Safe
अमरनाथ से लौटते राजस्थान के 47 यात्रियों की बस जली:टायर फटते ही फ्यूल टैंक ने आग पकड़ी, 47 यात्री थे सवार
- कॉपी लिंक
अमरनाथ दर्शन के बाद वापस लौट रहे राजस्थान के लोगों की बस में आग लग गई। आग में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार राजस्थान के 47 यात्रियों को समय रहते बस से उतार लिया गया। घटना गुरुवार शाम जम्मू के रामबन जिले की है।
जानकारी अनुसार- ट्रैफिक रुकने पर किसी गाड़ी वाले को आग लगने का आभास हुआ था। तब उन्होंने बस के ड्राइवर को बताया था। इस बीच करीब चार गाड़ियों के पीछे चल रही बस के यात्री उतरे और आग लगने वाली बस से लोगों को उतारा।
बस में सवार 47 यात्री राजस्थान के सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा गांव के थे, जो दो बस लेकर सलूंबर से 9 जुलाई को रवाना हुए थे। इसमें, दूसरी बस 16 सीटर थी, जो उस समय पीछे चल रही थी।
पीछे वाली बस में सवार यात्री देवीलाल डांगी ने बताया कि जब आगे गाड़ियां रुकी और आग की बात आई तो सब घबरा गए और इस बीच देखा तो जिस बस में आग लगी वह हमारे साथ वाली बस थी।
डांगी ने बताया कि बस में यात्रियों के सामान, नकदी और मोबाइल जल गए। पूरी बस जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सभी यात्री सकुशल बच गए।
डांगी ने बताया कि वे 9 जुलाई को निकले थे और बुधवार शाम को अमरनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। गुरुवार को बालटाल से निकलने पर शाम करीब पौने चार बजे हम रामबन जिले में थे। रामबन में हादसा हो गया।
उन्होंने बताया कि बाद में स्थानीय प्रशासन की टीमें वहां पहुंची और सभी यात्रियों को रात को अपनी तरफ से व्यवस्था कर करीब साढ़े दस बजे वहां से रवाना किया। हम लोग रात जम्मू में ही रुक गए।
रामबन जिले के करोल इलाके में श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस का टायर फट गया। बताते है कि टायर फटने से अचानक फ्यूल टैंक ने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी।
हादसे के समय वहां अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ रही थ। इस बीच यात्रियों को बाहर निकालने का काम भी तेजी से चल रहा था। आग पूरी बस में फैली उससे पहले सभी यात्री बस से उतार दिया गया।
घटना स्थल पर पहुंचे CRPF 84 बटालियन के कमांडेंट विजय सिंह खटाना ने बताया कि रामबन में एक हादसा हुआ है। एक यात्रा बस नीचे की तरफ आ रही थी। उसके टायर में आग लगी और फिर आग फैल गई। यहां तैनात CRPF के जवानों ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा। उनके अनुसार बस में 52 यात्री थे, जो सभी सुरक्षित हैं। फायर टेंडर और CRPF के जवानों ने आग पर काबू पाया।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि राजस्थान के श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की बस, दर्शन के बाद लौटते समय करोल में टायर फटने के कारण आग की चपेट में आ गई थी। स्थिति के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों और रामबन के डिप्टी कमिश्नर के साथ समीक्षा करते हुए यात्रियों को तुरंत मदद पहुंचाने से लेकर उनके राजस्थान सुरक्षित लौटने की व्यवस्था करने को कहा।
इनपुट सहयोग : हितेश जोशी, खेरवाड़ा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट

जयपुर में खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागर सूरीश्वर का मंगल प्रवेश

विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का राजस्थान दौरा


