जयपुर के श्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर को भेंट की सोने की बांसुरी
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को 137 ग्राम सोने की बनी बांसुरी भेंट की। इसका मूल्य 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
Chittorgarh Mandir : जयपुर के श्रद्धालु परिवार ने सांवलिया सेठ को भेंट की सोने से बनी बांसुरी
परिवार को उपरना पहना कर भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद और छवि भेंट कर सम्मानित किया गया.
Published : July 17, 2026 at 3:52 PM IST
चित्तौड़गढ़: वैश्विक आस्था के केंद्र श्री सांवलिया सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान को 20 लाख रुपये मूल्य की सोने की बांसुरी भेंट की है. इस बांसुरी का वजन 137 ग्राम बताया गया है. श्रद्धालु परिवार का श्री सांवलिया मंदिर प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया.
श्री सांवलिया मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के जयपुर से एक श्रद्धालु परिवार श्री सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए आया था. एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को 137 ग्राम सोने से निर्मित बांसुरी अर्पित की. भक्तों ने मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में पहुंच कर यह बांसुरी भेंट की और उसकी रसीद प्राप्त की. श्रद्धालु परिवार ने अपनी पहचान गुप्त रखने का आग्रह किया था. ऐसे में मंदिर मंडल की ओर से श्रद्धालु परिवार का स्वागत किया गया.
पढ़ें : सांवलियाजी मंदिर का भंडार खुला, पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख रुपये का चढ़ावा गिना गया
बिजनेस में सांवलिया सेठ को बनाते हैं पार्टनर : श्री सांवलियाजी का मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है. भगवान सांवलिया सेठ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. यहां भक्त भगवान को अपने बिजनेस में पार्टनर बनाते हैं. मुनाफे का एक हिस्सा भंडार में नकद चढ़ाते हैं. इसके अलावा सोने-चांदी से निर्मित विभिन्न प्रकार की सामग्री भेंट करते रहते हैं. इसी क्रम में अब 137 ग्राम सोने से बनी यह बांसुरी भी भेंट की गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर रेड कैटेगरी में: किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश का अलर्ट

जयपुर में खारतरगच्छाचार्य महेन्द्रसागर सूरीश्वर का मंगल प्रवेश

राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों की बस में आग, कृपया भगवान ने सभी को बचाया है: ढाकड़ा के ढोलराज खाटकर


