होमसेहतजयपुर चुनाव में 'करोड़पतियों' का बोलबाला: यहां टॉप 5 अमीरों में नाम यहां देख लीजिए
सेहत

जयपुर चुनाव में 'करोड़पतियों' का बोलबाला: यहां टॉप 5 अमीरों में नाम यहां देख लीजिए

जानिए कौन हैं कारोबारी और कौन हैं किसान जयपुर नगर निगम के 5 सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशियों में पहले स्थान पर सुनील कोठारी का नाम है। कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी के कारोबारी हैं। विदेशों तक उनका व्यापार है। उनकी कई फर्में हैं…

Navbharat Times के अनुसार3 सितंबर 2026 को 06:34 pm बजे
जयपुर चुनाव में 'करोड़पतियों' का बोलबाला: यहां टॉप 5 अमीरों में नाम यहां देख लीजिए

सौजन्य से:- Navbharat Times

जानिए कौन हैं कारोबारी और कौन हैं किसान

जयपुर नगर निगम के 5 सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशियों में पहले स्थान पर सुनील कोठारी का नाम है। कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी के कारोबारी हैं। विदेशों तक उनका व्यापार है। उनकी कई फर्में हैं जिनके जरिए वे अपना कारोबार करते हैं। उनकी कंपनी में उनकी पत्नी भी 25 फीसदी हिस्सेदार हैं। अमीरी में दूसरे स्थान पर हैं रामावतार शर्मा और तीसरे स्थान पर विमल कटियार हैं। ये दोनों प्रत्याशी भी कारोबारी हैं। चौथे नंबर कैलाश मीणा हैं और पांचवें स्थान पर हैं रतन चोपड़ा। ये दोनों प्रत्याशी किसान परिवार से हैं। जयपुर शहर के पास कृषि भूमि होने के चलते ये दोनों नेता बड़े करोड़पतियों में शामिल हो गए हैं।

जानिए पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों के बारे में

1. सुनील कोठारी - जयपुर नगर निगम के सभी प्रत्याशियों में सुनील कोठारी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 112 से वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके पास कुल 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। स्वयं कोठारी, उनकी पत्नी और बच्चों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं। शेयर मार्केट में करीब 10 करोड़ रुपए का निवेश है। करीब 3 करोड़ रुपये के आभूषण हैं। तीन लग्जरी वाहन हैं। सुनील कोठारी के पास कुल संपत्ति - 25, करोड़, 71 लाख 95 हजार, 682, पत्नी के पास कुल संपत्ति - 10 करोड़ 26 लाख 17 हजार 722 रुपए और बच्चों के पास कुल संपत्ति - 14 करोड़ 21 लाख 13 हजार 531 रुपए है। स्वयं कोठारी के जयपुर और मुंबई में 10 करोड़ 16 लाख 48 हजार 380 रुपए की प्रॉपर्टी है। पत्नी के नाम भई 1 करोड़ 71 लाख 38 हजार 212 रुपए की प्रॉपर्टी है।

2. रामावतार शर्मा - वार्ड नंबर 62 से भाजपा प्रत्याशी रामावतार शर्मा दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। 44 वर्षीय रामावतार ग्राम टीलावाला, जगतपुरा सांगानेर, जयपुर के रहने वाले हैं। स्वयं के पास संपत्ति - 34 करोड़ 12 लाख, 50 हजार रुपए (स्वयं के 3 बैंक खाते, पत्नी के दो बैंक खाते, बच्चों के 3 बैंक खाते), दो लग्जरी वाहन और एक दोपहिया वाहन, सोने के आभूषण, 30 करोड़ 62 लाख, 50 हजार रुपए की कृषि भूमि ) स्वयं के नाम 4 प्लॉट, पत्नी के नाम 1 प्लॉट। शर्मा के पास कुल संपत्ति करीब 34 करोड़ रुपए की है।

3. विमल कटियार - वार्ड नंबर 35 से भाजपा उम्मीदवार विमल कटियार अमीरी में तीसरे स्थान पर हैं। 60 वर्षीय कटियार पटेल नगर, 22 गोदाम जयपुर के रहने वाले हैं। स्वयं के नाम 5 बैंक खाते, एक पत्नी और एक बैंक खाता बच्चे के नाम है। स्वयं के नाम से लाइफ इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड और अन्य 9 फर्मों में निवेश, पत्नी के नाम से 8 फर्मों में निवेश है। 22 अलग अलग फर्मों में स्वयं के नाम से निवेश और पत्नी के नाम 6 कंपनियों में निवेश है। जयपुर में दो आवासीय भूखंड और एक कमर्शियल भूखंड है। कटियार के पास कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए की है।

4. कैलाश चंद मीणा - वार्ड नंबर 131 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद मीणा किसान परिवार से होते हुए भी तीसरे सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी हैं। 57 वर्षीय कैलाश मीणा झाला सरपंच की ढाणी, सुमेल, आगरा रोड जयपुर के रहने वाले हैं। कैलाश के एक बैंक खाते में 1 करोड़, 33 लाख, 19 हजार 356 रुपए जमा है। पत्नी और बच्चों के नाम कोई संपत्ति नहीं है। यहां तक की बैंक खाते भी नहीं है। स्वयं कैलाश के पास दो लग्जरी गाड़ियां और एक ट्रेक्टर। किसान परिवार से होने के चलते उनके पास कृषि भूमि है जिसकी बाजार कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। इसीलिए वे सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हो गए। उनकी कुल संपत्ति करीब 13 करोड़ रुपए है।

5. रतन चोपड़ा - वार्ड नंबर 36 से कांग्रेस प्रत्याशी रतन चोपड़ा भी किसान परिवार से होते हुए भी पांच सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशियों में शामिल हैं। 44 वर्षीय रतन चोपड़ा अनुपम विहार, गांधी पथ वेस्ट पांच्यावाला जयपुर के रहने वाले हैं। उनके दो बैंक खातों में सिर्फ 28 हजार रुपए जमा है। उनके पास एक कार, एक जीप, एक ट्रैक्टर और एक मोटर साइकिल। पत्नी के नाम एक दोपहिया वाहन है। स्वयं के पास 5 ग्राम और पत्नी के पास 40 ग्राम सोने के आभूषण है। ऐसे में कुल 18 लाख की संपत्ति हुई। कृषि भूमि के तहत दो खेत जिनकी बाजार कीमत करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए है। 4 दुकानें और एक आवासीय भूखंड है। ऐसे में रतन चोपड़ा की कुल संपत्ति करीब 13 करोड़ रुपए हो गई और वे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हो गए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें