होमसेहतनिकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन: पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी तस्वीर - Jaipur News
सेहत

निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन: पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी तस्वीर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Election | Nomination Withdrawal Deadline Today निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन:पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी त…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन:  पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी तस्वीर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Civic Body Election | Nomination Withdrawal Deadline Today

निकाय चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन:पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने छोड़ा रण; आज शाम को साफ होगी तस्वीर

- कॉपी लिंक

राजस्थान में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। राज्य की 309 नगरीय निकायों में कल पहले दिन 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लेकर चुनाव के मैदान से खुद को बाहर कर लिया।

जयपुर जिले की बात करें तो यहां 19 निकायों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3,365 उम्मीदवार मैदान में बचे थे। लेकिन कल प्रमुख पार्टियों की समझाइश और चुनाव लड़ने वालों प्रमुख उम्मीदवारों की मनुहार के बाद 74 उम्मीदवारों ने कल अपने नाम वापस लिए।

दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी

उन्होंने बताया- नाम वापसी का आज आखिरी दिन है और उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जाकर अपना नाम वापस ले सकते हैं। अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की संख्या आज दोपहर 3 बजे बाद जारी की जाएगी। वहीं इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।

चुनाव प्रचार के लिए अब एक सप्ताह का समय

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पास अब चुनाव प्रचार के लिए केवल 7 दिन का समय बचा है। पहले चरण की वोटिंग एक सप्ताह यानी 7 दिन बाद होगी। 9 सितंबर को होने वाली पहले चरण की वोटिंग में 164 निकायों में वोटिंग होगी। जबकि 11 सितंबर को दूसरे चरण की वोटिंग में 145 निकायों में वोट डाले जाएंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें