जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: सबसे अमीर प्रत्याशी बने BJP के सुनील कोठारी, पत्नी के पास हैं 2.7 करोड़ के जेवर
जयपुर नगर निगम चुनाव के 298 प्रत्याशियों में से 124 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 62, कांग्रेस के 37 और 25 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं परकोटा के वार्ड 112 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर नगर निगम चुनाव के 298 प्रत्याशियों में से 124 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 62, कांग्रेस के 37 और 25 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं परकोटा के वार्ड 112 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिन्होंने हलफनामे में अपनी और परिवार की कुल 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव में कुल 298 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 124 प्रत्याशी करोड़पति है। करोड़पति प्रत्याशियों में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे है। भाजपा 62 करोड़पतियों को चुनाव मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस ने 37 करोड़पतियों को टिकट दिया है। 25 निर्दलीय प्रत्याशी भी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। दूसरी और कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके पास ना जमीन है, ना गाड़ी है और ना ही बैंक बैलेंस। चुनावी शपथ पत्रों के मुताबिक कुल 123 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी अचल संपत्ति शून्य है।
भाजपा के कोठारी सबसे अमीर
भारतीय जनता पार्टी ने परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 से सुनील कोठारी को चुनाव मैदान में उतारा है। कोठारी ज्वेलर व्यवसायी हैं। उनका कारोबार विदेशों में भी है। सभी प्रत्याशियों से ज्यादा संपत्ति सुनील कोठारी के पास है। नामांकन पत्र में सुनील कोठारी ने 36 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी है। जयपुर के अलावा मुंबई में प्रॉपर्टी होने की जानकारी दी गई है। कोठारी की पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।
कोठारी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा यहां पढ़ें
सुनील कोठारी के पास नकद राशि - 3,62,568
पत्नी के पास नगद राशि - 20,525
आश्रित के पास नगद राशि - 1,21,841
सुनील कोठारी के बैंक खाते में जमा राशि - 32,38,671
पत्नी के बैंक खाते में जमा राशि - 7,85,263
आश्रित के बैंक खाते में जमा राशि - 19,98,739
सुनील कोठारी के कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,06,97,179
पत्नी के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,49,20,433
आश्रित के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 6,87,05,654
सुनील कोठारी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 6,31,718
पत्नी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 16,81,400
किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से स्वयं को प्राप्त रकम - 17,31,88,864
किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से पत्नी को प्राप्त रकम - 1,08,25,023
होंडा सिटी जेडएक्स (कीमत 23,08,044 रुपए)
मारुति सुजुकी (कीमत 6,97,142 रुपए)
टाटा नेक्सोन (कीमत 17,37,477 रुपए)
पत्नी के पास ज्वेलरी - 2 करोड़ 69 लाख 95,178 रुपए की
सुनील कोठारी के पास कुल संपत्ति - 25, करोड़, 71 लाख 95 हजार, 682
पत्नी के पास कुल संपत्ति - 10 करोड़ 26 लाख 17 हजार 722 रुपए
आश्रित के पास कुल संपत्ति - 14 करोड़ 21 लाख 13 हजार 531 रुपए
जयपुर और मुंबई में स्वयं की प्रॉपर्टी की कीमत 10,16,48,380 रुपए
पत्नी के नाम प्रॉपर्टी की कीमत 1,71,38,212 रुपए
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी किया - Kota News

उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी - Jodhpur News


