वोटिंग होगी पर ढोल नहीं बजेंगे! RCA चुनाव के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव परिणाम रोक दिए गए हैं और 38 वोटों के नतीजे सीलबंद लिफाफे में कैद रहेंगे। जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव परिणाम रोक दिए गए हैं और 38 वोटों के नतीजे सीलबंद लिफाफे में कैद रहेंगे।
जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की सियासत में मंगलवार को उस वक्त सबसे बड़ा 'सुप्रीम ड्रामा' देखने को मिला, जब जयपुर स्थित आरसीए एकेडमी में चुनाव का मतदान और सुप्रीम कोर्ट की रोक का आदेश एक साथ सामने आए। जब एकेडमी के भीतर 38 मतदाता 6 पदों के लिए पर्चियां डालकर राजस्थान क्रिकेट की नई सरकार चुन रहे थे, ठीक उसी समय देश की सबसे बड़ी अदालत ने चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी।
इस नए मोड़ के साथ ही अब आरसीए चुनाव महज एक मतदान बनकर रह गया है। जीत का जश्न मनाने और आधिकारिक ढोल-नगाड़ों की उम्मीद लगाए बैठे प्रत्याशियों के इरादों पर कानूनी अड़चन का पानी फिर गया है।
मतपेटियों में बंद होगा भविष्य, कोर्ट में खुलेगी किस्मत
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद चुनाव अधिकारी मतदान की प्रक्रिया तो पूरी कराएंगे, लेकिन किसी भी विजयी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया जाएगा। मतों की गणना के बाद सभी परिणाम एक सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रख दिए जाएंगे। अब सर्वोच्च न्यायालय का अगला आदेश ही यह तय करेगा कि सीलबंद लिफाफे से किसकी किस्मत का सितारा चमकेगा और आरसीए की नई कार्यकारिणी की कमान किसे सौंपी जाएगी।
दो धड़ों में कांटे की टक्कर
सुबह 11:30 बजे शुरू हुई वोटिंग में बृजकिशोर उपाध्याय पैनल और पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बेटे धनंजय सिंह गुट के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। अध्यक्ष पद के लिए धनंजय सिंह और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने हैं। कुल 6 प्रमुख पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनमें मोहित यादव ने एक साथ उपाध्यक्ष और सचिव दोनों पदों पर अपनी दावेदारी ठोक कर मुकाबला और दिलचस्प बना दिया।
ऐन मौके पर 'वॉकओवर' और निर्विरोध निर्वाचन
वोटिंग के बीच एक और नाटकीय मोड़ तब आया जब धनंजय गुट के धर्मवीर सिंह शेखावत ने चुनाव से ठीक पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। सभी सचिवों के सामने अपनी बात रखते हुए धर्मवीर ने कहा कि उनका नामांकन गलती से रह गया था, इसलिए वे इस रेस से हट रहे हैं। उनके इस कदम से बृजकिशोर गुट के अरिष्ट सिंघवी का कार्यकारी सदस्य पद पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया।
विवादों से भरा रहा है RCA का इतिहास
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कुर्सी हमेशा से ही राजनीतिक और कानूनी जंग का अखाड़ा रही है। दिसंबर 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे, जिन्होंने फरवरी 2024 में पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर सत्ता के इस नए संग्राम पर सुप्रीम कोर्ट की लाल मोहर लग चुकी है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

RCA को मिलने वाला था नया अध्यक्ष, पर सुप्रीम कोर्ट ने रोका नतीजा, भाजपा v/s भाजपा वाला एंगल जानिए

RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री - Jaipur News

वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली: अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे - Jaipur News


