होम›क्राइम›जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत
क्राइम

जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत रोहित एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था. उसके भाई का आरोप है कि सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर रोहित का सुरेंद्र नाम के युवक से विवाद चल…

ABP News के अनुसार29 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

रोहित एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था. उसके भाई का आरोप है कि सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर रोहित का सुरेंद्र नाम के युवक से विवाद चल रहा था.

पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर हुए विवाद में 26 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने पहले युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की. उन पर लाठी डंडे बरसाए इसके बाद युवक को कार से टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए.

मृतक की पहचान रोहित सैनी (26) के रूप में हुई है. रोहित एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था. उसके भाई का आरोप है कि सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर रोहित का सुरेंद्र नाम के युवक से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बाद उसे फोन करके कानोता पुलिया के पास बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बिना पेपर लीक हुईं 410 परीक्षाएं, CM भजनलाल शर्मा का बड़ा दावा

पुलिस के मुताबिक रात करीब 2:45 बजे रोहित अपने दोस्त सुनील के साथ बाइक से कानोता पुलिया के पास पहुंचा था. वहां सुरेंद्र, दीपा और राजेश पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों ने रोहित और सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी.

सिर पर डंडे से किए वार

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान रोहित के सिर पर डंडे से वार किया गया. इसके बाद आरोपियों ने कार से उसे टक्कर मार दिया. कार की चपेट में आने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर घायल हो गया.

ट्रक से टकराई आरोपियों की कार

घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर भागने लगे. इसी दौरान उनकी कार आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया.

परिजनों का थाने में हंगामा

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान क्रिकेट संघ के लिए चुनाव आज, जानें किस पद पर कौन आमने-सामने

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें