जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या: मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Property Dispute Murder | Brother Kills Brother In Banipark जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या:मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Property Dispute Murder | Brother Kills Brother In Banipark
जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या:मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी
- कॉपी लिंक
जयपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे ने बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी 11 महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था। घटना बनीपार्क इलाके के राम पार्क के सामने मंगलवार सुबह 7 बजे हुई।
SHO सुरेश यादव ने बताया संत कंवर राम पार्क के पीछे सिंधी कॉलोनी निवासी- श्याम बगानी (65) की उसके छोटे भाई मुरली बगानी (58) ने हत्या कर दी। श्याम आज सुबह घर से मंदिर जाने के लिए स्कूटी पर निकले थे। घर से 300 मीटर दूर राम पार्क के सामने मुरली ने उन्हें रोका। रुकते ही छोटे भाई ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
श्याम संभल पाते उससे पहले ही मुरली ने चाकू निकालकर हमला बोल दिया। गंभीर हालत में श्याम को एसएमएस हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की ओर से प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देने को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की बात सामने आई है।
मृतक तीन भाई थे, सबसे बड़े प्रकाश बगानी थे, जिनका 2014 में अमेरिका में निधन हो गया था। दूसरे नंबर पर श्याम बगानी थे। तीसरे नंबर का भाई आरोपी मुरली बगानी है। मृतक श्याम बगानी फिलहाल घर पर ही रहते थे। उनका बेटा चिराग बगानी ऑनलाइन काम करता है।
24 साल अमेरिका में रहा, लौटते ही अरेस्ट
पुलिस के अनुसार आरोपी मुरली बगानी चर्च स्ट्रीट, बलीज सिटी सेंट्रल अमेरिका में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी अमेरिका में रहते हैं। 24 साल अमेरिका में रहने के बाद करीब 11 महीने पहले, काम में घाटा होने के बाद वह जयपुर आकर रहने लगा था। फिलहाल वह सीकर रोड पर शेखावाटी नगर रह रहा है।
अमेरिका जाने से पहले आरोपी मुरली के खिलाफ जयपुर के महिला नॉर्थ थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था, जिसके चलते 6 सितंबर को पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेजा था। जेल से बाहर आने पर प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर मुरली का बड़े भाई से विवाद शुरू हुआ था।
….
ये खबर भी पढ़ें…
पेंशन-फसल के पैसे नहीं देने पर दादा को मार डाला:पोते ने कुल्हाड़ी-लाठी से किए वार, बेटे ने घर से 500 मीटर दूर फेंका शव
पेंशन और फसल के पैसे नहीं देने के विवाद में पोते ने कुल्हाड़ी-लाठी से वार कर दादा की हत्या की थी। दादा रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल था। हत्या के बाद आरोपी मौके से CCTV और डीवीआर निकालकर फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़िए …
- बात खरी हैSP मैडम ने पुलिसवालों के लिए बनाई 'चटनी': मेयर बोलीं-मैंने शिव-पार्वती को 'धोक' लगाई; थाने के बाहर 'हनुमान चालीसा'
- बारिश-ओले के कारण पारा गिरा, बारां में कोहरा छाया: रात में अचानक ठंड बढ़ी; जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
- जोधपुर-घर के सामने कुत्ता घुमाने से टोका, पीट-पीटकर मार डाला: मामा-भांजे ने आधी रात किया हमला, बेहोश होने तक डंडे मारते रहे
- RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: कोटा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर - businessman dies in accident in rajasthan

जयपुर: हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को हाईकोर्ट से राहत, 23 साल पुराने मामले की एफआईआर निरस्त

जोधपुर अग्निकांड: फायर फाइटर्स की मौत मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार


