जोधपुर अग्निकांड: फायर फाइटर्स की मौत मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
जोधपुर अग्निकांड: फायर फाइटर्स की मौत मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार बासनी पुलिस फैक्ट्री मालिक के बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. हादसे में 13 दमकलकर्मी झुलसे थे, जिनमें तीन की मौत हो गई. Published : September 2…

सौजन्य से:- etvbharat.com
जोधपुर अग्निकांड: फायर फाइटर्स की मौत मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
बासनी पुलिस फैक्ट्री मालिक के बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. हादसे में 13 दमकलकर्मी झुलसे थे, जिनमें तीन की मौत हो गई.
Published : September 29, 2026 at 3:35 PM IST
जोधपुर: बासनी थाना क्षेत्र में केमिकल गोदाम और फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेंगे. बासनी पुलिस फैक्ट्री मालिक के बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस हादसे में 13 दमकलकर्मी झुलसे थे, जिनमें तीन की मौत हो गई.
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल 23 सितंबर की घटना के तुरंत बाद से गायब था. सोमवार रात फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. उसकी जांच की जा रही है.
बिना लाइसेंस के रखे केमिकल: थानाधिकारी दवे ने बताया कि 23 सितंबर की हुई घटना के बाद अब तक के अनुसंधान में पाया कि जिन रसायनों का भंडारण किया गया, उनके लिए लाइसेंस नहीं था. इसके अलावा किसी भी तरह का कोई सुरक्षा उपकरण लगाए गए थे. हम पता लगा रहे हैं कि रसायन कहां से आ रहे थे और बिना लाइसेंस के इनकी सप्लाई कहां हो रही थी. जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके अनुसार संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
13 हुए थे घायल, तीन की ही मौत: थानाधिकारी ने बताया कि 23 सितंबर की रात थाना क्षेत्र की एक गली में राजेंद्र अग्रवाल की फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई थी. इसे बुझाने में दमकलकर्मी लगे थे. इसी दौरान केमिकल में विस्फोट से 13 दमकलकर्मी चपेट में आ गए. इनमें से तीन की मृत्यु हो गई, जबकि 6 गंभीर घायलों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है. कुछ दमकलकर्मी का इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में जारी है.
पढ़े:चूरू के राजकीय भरतीय अस्पताल के PICU वार्ड में लगी आग, 15 नवजात थे वार्ड में एडमिट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: कोटा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर - businessman dies in accident in rajasthan

जयपुर: हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को हाईकोर्ट से राहत, 23 साल पुराने मामले की एफआईआर निरस्त

जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या: मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी - Jaipur News


