होम›क्राइम›जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला,2 की मौत: पैर कटकर ट्रक पर लटके, 2 युवक गंभीर घायल; बाइक पर लौट रहे थे घर - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला,2 की मौत: पैर कटकर ट्रक पर लटके, 2 युवक गंभीर घायल; बाइक पर लौट रहे थे घर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Truck Accident Photos; Daulatpura Road | Friends Death जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला,2 की मौत:पैर कटकर ट्रक पर लटके, 2 युवक गंभीर घायल; बाइक पर लौट रहे थे घर - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला,2 की मौत:  पैर कटकर ट्रक पर लटके, 2 युवक गंभीर घायल; बाइक पर लौट रहे थे घर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Truck Accident Photos; Daulatpura Road | Friends Death

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला,2 की मौत:पैर कटकर ट्रक पर लटके, 2 युवक गंभीर घायल; बाइक पर लौट रहे थे घर

- कॉपी लिंक

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 4 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 दोस्त घायल हो गए। मरने वाले युवकों के 1-1 पैर कटकर ट्रक में लटक गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए।

दौलतपुरा थाना पुलिस ने घायलों को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

ट्रक के अगले हिस्से में कटे पैर लटके मिले

थानाधिकारी महावीर यादव ने बताया- हादसे में अनिकेत (18) पुत्र रामकिशोर और प्रवीण (18) पुत्र प्रकाश की मौत हो गई। विकास पुत्र जितेंद्र और शिवम पुत्र बबलू को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

चारों दोस्त रविवार रात को दौलतपुरा रिंग रोड के पास अनिकेत की बहन के घर गए थे। सुबह उठकर एक ही बाइक पर घर जा रहे थे। सुबह करीब 6:45 बजे दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेडवाड़ी पुलिया के नीचे से खेडवाड़ी जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो 2 दोस्त मृत मिले, जबकि 2 गंभीर हालत में थे। पुलिस ने टोल एम्बुलेंस की मदद से सभी को SMS हॉस्पिटल भेजा। मरने वाले युवकों के 1-1 पैर घुटने से नीचे से कटकर अलग हो गए।

पुलिस को ट्रक के अगले हिस्से में दोनों कटे हुए पैर लटके मिले। उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले चारों दोस्त परिवार के साथ हरमाड़ा (जयपुर) के माचड़ा में रहते थे और लोहा मंडी में रबर रिंग फैक्ट्री में काम करते थे।

………………………

ये खबर भी पढ़ें

निंबाहेड़ा में ट्रक ने दो बहनों को कुचला, मौत:मोपेड से सड़क क्रॉस कर रही थी; ट्रक जब्त, ड्राइवर फरार

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में छोटी सादड़ी मार्ग पर ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो बहनों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषणा था कि दोनों बहनों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। हादसा सोमवार सुबह 9:30 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

- जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे: 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन

- जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा: जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद

- जयपुर में स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड किया: पिता का आरोप -3 दोस्तों ने उधार लिए रुपए नहीं लौटाए, धमकी दे रहे थे

- हर 100 घरेलू ओवरनाइट यात्राओं में 8 राजस्थान के नाम: देश में तीसरा स्थान, पर्यटक 9.7 प्रतिशत बढ़कर 25.25 करोड़

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें