RCA को मिलने वाला था नया अध्यक्ष, पर सुप्रीम कोर्ट ने रोका नतीजा, भाजपा v/s भाजपा वाला एंगल जानिए
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले गए। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए नतीजों पर रोक लगा दी है। NBT पर आगे जानिए कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में थे और भाजपा vs भाजपा का मुकाबला…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले गए। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए नतीजों पर रोक लगा दी है। NBT पर आगे जानिए कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में थे और भाजपा vs भाजपा का मुकाबला कैसे हो रहा है।
जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के दौरान सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा आदेश सामने आया है, जिसके तहत चुनाव परिणामों की घोषणा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही आरसीए की सत्ता एडहॉक कमेटी के हाथों में रही है। इससे पहले करीब पांच साल तक पूर्व सीएम के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष रहे, लेकिन राज्य में सत्ता बदलते ही फरवरी 2024 में अविश्वास प्रस्ताव की भनक लगते ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव पर सर्वोच्च अदालत के नए निर्देश ने एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट की सियासत में खलबली मचा दी है।
10 बार बढ़ा एडहॉक कमेटी का कार्यकाल
वैभव गहलोत के बाहर होने के बाद राज्य सरकार ने एडहॉक कमेटी बनाई थी। एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने का होता है और तीन महीने में चुनाव कराए जाने थे लेकिन एडहॉक कमेटी आरसीए के चुनाव नहीं करा पाई। दस बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया। इस दरमियान विवादों के चलते एडहॉक कमेटी के कन्वीनर भी बदलते रहे। आखिर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जुलाई 2026 में हाईकोर्ट ने एडहॉक कमेटी को भंग करते हुए सीनियर आईएएस भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त किया। उन्हें तीन महीने में चुनाव कराए जाने की जिम्मेदारी दी। ऐसे में अब आरसीए में चुनाव हो रहे हैं।
आरसीए इलेक्शन में भाजपा v/s भाजपा
आरसीए के चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी भाजपा से जुड़े हैं। पहले 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए लेकिन 7 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 12 प्रत्याशियों में से कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो दो पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यानी कुल 6 पदों के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 6-6 प्रत्याशियों के दो अलग-अलग पैनल है। एक पैनल सरकार की ओर से उतारा गया है जबकि दूसरा पैनल कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह ने उतारा है। यानी दोनों पैनल में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी आमने सामने है।
धनंजय सिंह ने दी है सरकारी पैनल को चुनौती
आरसीए के इलेक्शन में पहले भाजपा के कई नेता पुत्रों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह, मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर, सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह जैसे चर्चित नाम शामिल थे। सरकार की ओर से बृजकिशोर उपाध्याय का पैनल चुनाव मैदान में उतारा गया। पराक्रम सिंह और पवन दिलावर चुनाव मैदान से हट गए लेकिन चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह चुनाव मैदान में डटे रहे। ऐसे में आरसीए का चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।
जिला संघों के सचिव को है वोटिंग का अधिकार
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए जिला संघों से सचिव को मतदान का अधिकार होता है। यानी जिला संघों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को मतदान का अधिकार नहीं है। केवल सचिव ही मतदान कर सकते हैं। ऐसे में 36 जिला संघों के सचिव और दो क्रिकेट खिलाड़ी मतदान करेंगे।
जानिए कौन-कौन हैं चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए - बृजकिशोर उपाध्याय और धनंजय सिंह
उपाध्यक्ष पद के लिए - रतन सिंह शेखावत और मोहित यादव
सचिव पद के लिए - पिंकेश जैन और मोहित यादव
संयुक्त सचिव पद के लिए - राजेश सारस्वत और विनोद सहारण
कोषाध्यक्ष पद के लिए - विष्णु प्रकाश अग्रवाल और आशीष तिवाड़ी
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए - अरिष्ट सिंघवी और धर्मवीर सिंह
ये करेंगे मतदान
36 जिला क्रिकेट संघों के सचिव आरसीए कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। इनमें जीएस उपाध्याय (अजमेर), पवन गोयल (अलवर), मनीष देव जोशी (बांसवाड़ा), अभिनव जैन (बारा), देवाराम चौधरी (बाड़मेर), शत्रुघ्न तिवारी (भरतपुर), रामपाल शर्मा (भीलवाड़ा), रतन सिंह (बीकानेर), राजकुमार माथुर (बूंदी), श्याम सिंह चौहान (चित्तौड़गढ़), सुशील शर्मा (चूरू), बृजकिशोर (दौसा), सुमेन्द्र तिवारी (धौलपुर), सुशील जैन (डूंगरपुर), मनीष धारणिया (हनुमानगढ़), राजेश ताम्बी (जयपुर), विमल शर्मा (जैसलमेर), सतीश व्यास (जालोर), फारुख अहमद (झालावाड़), हरिश्चंद्र सिंह (झुंझुनूं), अरिष्ठ सिंघवी (जोधपुर), राजेश सारस्वत (करौली), एसपी शर्मा (कोटा), राजेश बिश्नोई (नागौर), धर्मवीर शेखावत (पाली), पिंकेश जैन (प्रतापगढ़), गिर्राज सनाढ्य (राजसमंद), दीपक राज (सवाईमाधोपुर), सुभाष जोशी (सीकर), राजेश माथुर (सिरोही), विनोद सराहण (श्रीगंगानगर), विवेक व्यास (टोंक), मनोज चौधरी (उदयपुर), ओपी बेनीवाल (डीडवाना-कुचामन), रुगाराम (बालोतरा) और राष्ट्रदीप यादव (खैरथल-तिजारा) शामिल है। इनके अलावा दो इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी गगन खोडा और पंकज सिंह को भी मतदान का अधिकार है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री - Jaipur News

वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली: अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे - Jaipur News

Supreme Court Stays Declaration Of Rajasthan Cricket Association Election Results


