RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Cricket Association Election | Dhananjay Singh, Ashish Tiwari RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिके…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Cricket Association Election | Dhananjay Singh, Ashish Tiwari
RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री
- कॉपी लिंक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चार साल बाद चुनाव हुए। मंगलवार को वोटिंग हुई, लेकिन रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करने को कहा है।
RCA में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य चुने जाने हैं। कुल 38 में 35 वोटर ने वोट दिए। जिस मत पेटी में बैलेट डाले गए, उसे सील पैक करके रख दिया है।
अध्यक्ष पद के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय में मुकाबला है। छह पदों पर कुल 11 प्रत्याशी उतरे।
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और बीजेपी MLA जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मोहित उपाध्यक्ष और सचिव दोनों पद पर चुनाव लड़े हैं।
वोटिंग के बाद धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि 11 से 12 लोग ऐसे थे, जिनका क्रिकेट से कोई मतलब नहीं था, उन्हें एंट्री क्यों मिली। वहीं, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और बालोतरा क्रिकेट संघ नए जुड़े हैं, उनके वोट पड़ने थे। उनके सचिव AGM में आए थे, लेकिन उन्होंने वोट ही नहीं दिया। यह बड़ा सवाल है। हमने इलेक्शन कमीशन को भी शिकायत दी है।
धनंजय गुट के कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष तिवाड़ी ने कहा- एक कैबिनेट रैंक का व्यक्ति भी था, जिसने वोटर्स को प्रभावित किया या नहीं किया, ये जांच का विषय है।
आरसीए के चुनाव में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी पहुंचे थे।
हाईकोर्ट के फैसले तक रिजल्ट पर रोक
दरअसल, RCA की एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर व बीजेपी नेता दीनदयाल कुमावत और मेघा गौड़ ने चुनाव पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। दीनदयाल कुमावत ने अध्यक्ष पद से नामांकन पत्र वापस ले लिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन रिजल्ट पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जब तक सुनवाई पूरी करके फैसला नहीं सुना देता, तब तक रिजल्ट जारी करने पर रोक रहेगी। रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में रहेगा।
कार्यकारी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
वोटिंग से पहले RCA की एनुअल जनरल बॉडी (AGM) की बैठक हुई। धनंजय गुट के धर्मवीर सिंह शेखावत ने वोटिंग से पहले कार्यकारी सदस्य पद से नाम वापस ले लिया।
उन्होंने AGM की बैठक में सभी जिलों के सचिव के सामने कहा- मेरा नामांकन गलती से रह गया था। मैं अब इस चुनावी मुकाबले में शामिल नहीं हूं।
ऐसे में अब बृजकिशोर गुट के अरिष्ट सिंघवी का कार्यकारी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
2 पूर्व क्रिकेटर सहित कुल 38 वोटर
कुल 38 लोगों को वोटिंग का अधिकार था। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव और जयपुर व नागौर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर शामिल हैं। पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह को भी वोटिंग के राइट्स थे।
बता दें कि आरसीए में दिसंबर 2022 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत निर्विरोध अध्यक्ष बने थे। उन्होंने फरवरी 2024 में इस्तीफा दिया था।
RCA चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
…
पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

RCA को मिलने वाला था नया अध्यक्ष, पर सुप्रीम कोर्ट ने रोका नतीजा, भाजपा v/s भाजपा वाला एंगल जानिए

वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली: अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे - Jaipur News

Supreme Court Stays Declaration Of Rajasthan Cricket Association Election Results


