Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से बारिश का रहेगा इंतजार, जानें आपका जिला अब कब भीगेगा
Rajasthan Weather update:राजस्थान में 6 सितंबर को जयपुर, कोटा और बीकानेर समेत कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश के बाद आज से मानसून सुस्त पड़ गया है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की बू…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather update:राजस्थान में 6 सितंबर को जयपुर, कोटा और बीकानेर समेत कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश के बाद आज से मानसून सुस्त पड़ गया है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। 7 से 11 सितंबर तक भारी बारिश से राहत रहेगी।
जयपुर: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में 7 सितंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है।
कल कैसा था मौसम, 6 सितंबर का हाल
बीते दिन यानी 6 सितंबर की रात तक राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी (Nowcast) के अनुसार, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
आज कैसा रहेगा मौसम (7 सितंबर)
आज, 7 सितंबर से पूरे प्रदेश में मानसून की तीव्रता में कमी देखने को मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों जैसे- जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ छिटपुट इलाकों में केवल हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, किसी भी क्षेत्र के लिए भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे आम जनता और किसानों को जलभराव से राहत मिलेगी।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 7 सितंबर से 11 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगा रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान में एक और नया बारिश का दौर 12-13 सितंबर से पुन: शुरू होने की संभावना है।
12 सितंबर बाद हाड़ौती में फिर बरसेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसमी तंत्र के असर से 12 सितंबर के बाद हाड़ौती और वागड़ अंचल समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और मध्यम से तेज बारिश का दौर लौटेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से अपील की है कि मेघगर्जन या तेज हवाओं के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News

Rajasthan Nikay Chunav Voter list: कोटा में भगवान हनुमान आए वोटर लिस्ट में! BLO बोला- 'मैंने नहीं जोड़ा नाम'

जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात - Jodhpur News


