जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update: No Rain Alert Till September 11, Rainfall 72% Below Normal जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं:न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update: No Rain Alert Till September 11, Rainfall 72% Below Normal
जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं:न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात
- कॉपी लिंक
जोधपुर में रविवार को मौसम साफ रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। करीब महीनेभर से शहर सूखा है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है।
शनिवार को हल्के बादलों के साथ हवा चली, जिससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है।
मानसून सीजन की 72 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक जोधपुर में सामान्य से 72 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 261.9 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन के सामान्य से 72.7 फीसदी कम है।
11 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 11 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- 'भास्कर समाधान' बना लोगों की ‘उम्मीद’: पोस्ट के बाद जागा रेलवे प्रशासन, हुआ एक्शन, सूर सागर में कचरे की समस्या सुलझी, सफाई प्रभारी राजकुमार बने 'पब्लिक के स्टार'
- जोधपुर में कलश में हीरे बताकर 8 लाख रुपए ठगे: व्यापारी को दिखाया करोड़ों का सपना; पूजा-पाठ के नाम पर लिए पैसे
- एचपीसी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अनुपालन रिपोर्ट: 100 मीटर की ऊंचाई से नहीं तय होगी अरावली की पहचान, पूरा इकोसिस्टम बनेगा आधार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News

Rajasthan Nikay Chunav Voter list: कोटा में भगवान हनुमान आए वोटर लिस्ट में! BLO बोला- 'मैंने नहीं जोड़ा नाम'

जयपुर: राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित, सीएम भजनलाल शर्मा ने ली ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक


