Rajasthan Nikay Chunav Voter list: कोटा में भगवान हनुमान आए वोटर लिस्ट में! BLO बोला- 'मैंने नहीं जोड़ा नाम'
वार्ड नंबर 29 की भाग संख्या 12 की मतदाता सूची मामला वार्ड नंबर 29 की भाग संख्या 12 की मतदाता सूची का है। सूची में क्रमांक 1294 पर जगदीश पुत्र रामचंद्र का नाम दर्ज है। रिकॉर्ड के मुताबिक उनका पता प्रेम नगर सेकंड, कंसुआ क्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
वार्ड नंबर 29 की भाग संख्या 12 की मतदाता सूची
मामला वार्ड नंबर 29 की भाग संख्या 12 की मतदाता सूची का है। सूची में क्रमांक 1294 पर जगदीश पुत्र रामचंद्र का नाम दर्ज है। रिकॉर्ड के मुताबिक उनका पता प्रेम नगर सेकंड, कंसुआ क्षेत्र में मकान नंबर 6 बताया गया है। चुनावी जनसंपर्क के दौरान जब प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की नजर इस एंट्री पर पड़ी तो मामला चर्चा में आ गया।
'जगदीश’ को खोजते-खोजते 10 दिन बीते
सबसे दिलचस्प बात यह है कि संबंधित बीएलओ पिछले करीब 10 दिन से इस वोटर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन जगदीश का अब तक पता नहीं चल पाया है। न मोबाइल नंबर दर्ज है और न ही मौके पर उनका कोई सुराग मिल रहा है। वार्ड 29 से बीजेपी प्रत्याशी बद्री आर्य ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मिली। उनका कहना है कि संभव है कि वोटर वास्तविक हो और सिर्फ फोटो गलत लग गई हो। फिलहाल उनकी टीम भी संबंधित व्यक्ति की तलाश कर रही है।
BLO बोले- ‘मैंने नाम नहीं जोड़ा’
क्षेत्र के बीएलओ राजेश गुप्ता के मुताबिक उन्होंने इस वोटर का वेरिफिकेशन नहीं किया और न ही यह नाम उन्होंने जोड़ा है। उनका कहना है कि एसआईआर के बाद यह नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा है। कुछ आवेदन सीधे कार्यालय में भी आए थे। राजेश गुप्ता के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीर लगने की गलती मानवीय भूल है या इसके पीछे कोई और वजह है। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को भी मामले की जानकारी दे दी है।
आखिर बिना फिजिकल वेरिफिकेशन कैसे जुड़ा नाम?
अब सबसे बड़ा सवाल चुनावी व्यवस्था पर है। किसी नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए आवेदन के बाद सत्यापन की प्रक्रिया होती है। ऐसे में अगर नाम वास्तव में नया जुड़ा है तो मौके पर फिजिकल वेरिफिकेशन किसने किया? आवेदन किस स्तर पर जांचा गया और जगदीश की जगह हनुमान जी की तस्वीर वोटर लिस्ट तक कैसे पहुंच गई?
यह पहली बार नहीं है जब वोटर लिस्ट में ऐसी अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई हो। बीएलओ के मुताबिक 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक मतदाता की जगह अलमारी की फोटो लगी मिली थी। बाद में उसे मानवीय गलती मानते हुए दुरुस्त कराया गया था।
फिलहाल कोटा के वार्ड 29 में असली सवाल यही है, वोटर जगदीश हैं या तस्वीर वाले बालाजी महाराज? इसका जवाब जांच और उस वोटर के सामने आने के बाद ही साफ होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News

जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात - Jodhpur News

जयपुर: राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित, सीएम भजनलाल शर्मा ने ली ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक


