होमधर्म-आस्थाअजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News
धर्म-आस्था

अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Municipal Corporation | BJP 36 Year Rule Black Paper Statement अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर:धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 सितंबर 2026 को 01:33 pm बजे
अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर:  धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Municipal Corporation | BJP 36 Year Rule Black Paper Statement

अजमेर-निगम में भाजपा के 36-साल पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर:धर्मेंद्र राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते

- कॉपी लिंक

अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है। रविवार को जयपुर रोड स्थित निजी होटल में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के नगर निगम में 36 साल के कार्यकाल को लेकर ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया।

कांग्रेस ने इसमें भाजपा पर भ्रष्टाचार, कुशासन, स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपए के दुरुपयोग, टूटी सड़कों, बदहाल सीवरेज और शहर की समस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाए।

कांग्रेस के ब्लैक पेपर में ‘अजमेर नगर निगम में 36 साल काला अध्याय’ शीर्षक के साथ सवाल उठाए गए हैं। पोस्टर में शहर की सड़कों, सीवरेज, आनासागर, सेवन वंडर्स, फूड कोर्ट, कचरा प्रबंधन और यातायात सहित कई मुद्दों को तस्वीरों के साथ उठाया गया है। कांग्रेस ने जनता से इस बार नगर निगम में बदलाव का आह्वान किया।

राठौड़ बोले- सीएम जिस सड़क से निकले, वहीं शहर की बदहाली देख लेते

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अजमेर में रोड शो पर निशाना साधते हुए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री का अजमेर आना स्वागत योग्य है, लेकिन सरकार के करीब ढाई-तीन साल के कार्यकाल में अजमेर और पुष्कर के विकास के लिए क्या किया गया, इसका जवाब जनता चाहती है।

उन्होंने कहा- जिस सड़क से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला, उसकी हालत और बाजारों की सीवरेज व्यवस्था देखकर ही शहर की स्थिति समझी जा सकती है। मुख्यमंत्री को अजमेर की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में शहर के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ।

सेवन वंडर्स और फूड कोर्ट पर भी सवाल

कांग्रेस ने ब्लैक पेपर में सेवन वंडर्स और फूड कोर्ट के निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुपए को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि जनता के पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। एनजीटी में प्रभावी पैरवी नहीं होने के कारण परियोजनाओं को नुकसान हुआ। कांग्रेस ने पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर क्या कार्रवाई हुई?

कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी परियोजना, आनासागर और शहर के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी भाजपा से जवाब मांगा है। ब्लैक पेपर में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधाओं तथा रोजगार के मुद्दे भी उठाए गए।

जयपाल बोले- सीएम का रोड शो फ्लॉप, बाहर से भीड़ जुटाने का आरोप

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि नगर निगम में भाजपा का 36 साल का कार्यकाल जनता के लिए ‘काला अध्याय’ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रोड शो को फ्लॉप बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षित भागीदारी नहीं थी।

जयपाल ने दावा किया कि नरेगा मजदूरों, देहात क्षेत्र के लोगों और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों की मदद से भीड़ जुटाई गई। उन्होंने प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि रोड शो के दौरान व्यापारियों से दुकानें बंद कराई गईं।

‘कांग्रेस को डीजे की अनुमति नहीं, भाजपा के रोड शो में कई डीजे’

जयपाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान कांग्रेस को डीजे की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा के रोड शो में कई डीजे बजाए गए। इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए शिकायत किए जाने की बात कही।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को नगर निगम में 36 साल का मौका मिल चुका है। अब जनता को कांग्रेस को पांच साल का मौका देना चाहिए, ताकि शहर की बदहाल व्यवस्था में सुधार हो सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें