अजमेर में अब तक औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश: सुबह से धूप निकली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Decreasing From September 8 अजमेर में अब तक औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश:सुबह से धूप निकली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - कॉपी लिंक अजमे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Decreasing From September 8
अजमेर में अब तक औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश:सुबह से धूप निकली, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
अजमेर में सोमवार सुबह से धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस का असर महसूस हुआ। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश के आसार कम है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.0°C दर्ज किया गया।
अजमेर में मानसून सीजन के दौरान अब तक 452.4 MM बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में 415.3 MM बारिश होनी थी। यानी अब तक सामान्य से 37.1 MM अधिक बारिश हो चुकी है, जो करीब 8.9% ज्यादा है।
7 सितंबर से बारिश की गतिविधियां घटने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और कम होने तथा आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमने के प्रबल आसार हैं।
7 को बादल, 8 से मौसम शुष्क रहने की संभावना
अजमेर में 7 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। 8 सितंबर की सुबह भी बादल छाने की संभावना है, हालांकि मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। 9 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीसलपुर बांध में चौथे दिन घटा 1 सेमी पानी: जलस्तर 314.10 आरएल मीटर, बारिश थमने से आवक कम - Tonk News

UP-दिल्ली-राजस्थान सहित देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी - india rain alert 22 states brace for heavy rains landslides

उदयपुर में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश: गर्मी से राहत, सुबह से दोपहर तक तेज धूप-उमस का दौर रहा, यलो अलर्ट जारी - Udaipur News


