होमराजनीतिजयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News
राजनीति

जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Body Election Campaign Ends | Voting Scheduled Tomorrow जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार:कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार:  कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Civic Body Election Campaign Ends | Voting Scheduled Tomorrow

जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार:कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग

- कॉपी लिंक

जयपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों की नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) जहां पहले फेज में वोटिंग होनी है। वहां आज चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। शाम 6 बजे बाद से प्रत्याशी न तो कोई रैली निकाल सकेंगे और न ही चुनावी सभा आयोजित कर सकेंगे।

केवल व्यक्तिगत तौर पर घर-घर जाकर वोटर्स से मतदान की अपील कर सकेंगे। जयपुर में भी निकाय है, जहां आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी।

कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

जयपुर में 18 निकायों में चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां भी कल यानी 8 सितंबर को रवाना की जाएगी। जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर से इन पार्टियों को रवाना किया जाएगा। दो चरणों में ये पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेंगे।

ईवीएम की कमीशनिंग करवाई

इससे पहले कल इन सभी पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की निगरानी में मशीनों की कमीशनिंग का काम करवाया गया।

वहीं जिन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी वहां स्थानीय लेवल पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जबकि आज शाम 6 बजे से 9 सितम्बर की शाम 6 बजे तक इन निकाय इलाकों में ड्राय-डे यानी सूखा दिवस घोषित किया गया है।

इन निकायों में होगी 9 सितंबर को वोटिंग

चौंमू नगर परिषद, शाहपुरा नगर परिषद के साथ ही नगर पालिका दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा में 9 सितंबर को मतदान होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें