Jaipur Nikay Chunav: आज शाम 6 बजे से थमेगा शोर, बंद होंगे ठेके, चौमूं-शाहपुरा समेत 18 निकायों में थमेगा चुनाव प्रचार
जयपुर के 18 निकायों में आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। नौ और ग्यारह सितंबर को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान और मतगणना के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, जिसे ड्राई डे कहा गया है। जयप…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के 18 निकायों में आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। नौ और ग्यारह सितंबर को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान और मतगणना के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, जिसे ड्राई डे कहा गया है।
जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होने वाला है। मतदान में अब महज दो दिन आज और कल का वक्त शेष है। नियमानुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार को रोक दिया जाता है। यानी जिन निकायों में 9 सितंबर को मतदान है। उन निकायों में आज 7 सितंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज शाम के बाद और कल यानी 8 सितंबर को कोई भी प्रत्याशी रैली, जुलूस या चुनाव सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा।
जयपुर की इन निकायों में आज थमेगा प्रचार
जयपुर नगर निगम के वार्डों में पार्षद चुनाव का मतदान 11 सितंबर को है लेकिन जयपुर जिले की दो नगर परिषदों (चौमू नगर परिषद और शाहपुरा नगर परिषद) और 16 नगर पालिकाओं में पहले चरण में मतदान है। यानी चौमू नगर परिषद और शाहपुरा नगर परिषद के साथ बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी और वाटिका नगर पालिका क्षेत्रों में भी आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।
कलेक्टर ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) संदेश नायक ने जयपुर जिले में मतदान दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले की दो नगर परिषद क्षेत्रों और 16 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 सितंबर को मतदान है और 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान है। ऐसे में जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 सितंबर और शेष क्षेत्र में 9 सितंबर को अवकाश रहेगा। अगर कहीं पुनर्मतदान होता है तो उस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश दिए जाने के भी आदेश जारी किए हैं ताकि वे अपने मताधिकार प्रयोग कर सकें। आदेश की पालना नहीं करने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वोटिंग और काउंटिंग के दिन रहेगा ड्राई डे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान और मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किया है। यानी 9 सितंबर और 11 सितंबर को जहां-जहां मतदान होने हैं। उन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी एक दिन पहले ही शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। यानी चुनाव प्रचार बंद होने के साथ ही शराब के ठेके भी बंद हो जाएंगे। जिन नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में 9 सितंबर को मतदान है, उन क्षेत्रों में आज यानी 7 सितंबर की शाम को 6 बजे ठेके बंद हो जाएंगे। जहां 11 सितंबर को मतदान है, उन क्षेत्रों में 9 सितंबर की शाम को 6 बजे से ठेके बंद हो जाएंगे। मतगणना के दिन 14 सितंबर को भी पूरे दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव मतदान के दिन जयपुर में अवकाश घोषित, 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जयपुर की 18 निकायों में आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News

12 साल पहले जिस कोटा के प्रभारी थे भजनलाल शर्मा, वहीं CM बन कल मांगेंगे वोट, कैथूनीपोल से देंगे सियासी संदेश


