Ajmer में महिला की गला घोंटकर Murder, आरोपी युवक गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में
Ajmer में महिला की गला घोंटकर Murder, आरोपी युवक गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में राजस्थान के अजमेर जिले में 38 वर्षीय सोनी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शंकरलाल बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग लड…

सौजन्य से:- Prabhasakshi
Ajmer में महिला की गला घोंटकर Murder, आरोपी युवक गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में
राजस्थान के अजमेर जिले में 38 वर्षीय सोनी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शंकरलाल बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच के अनुसार, महिला ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और भेद खुलने के डर से आरोपियों ने उसकी जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है।
जयपुर, चार सितंबर राजस्थान के अजमेर जिले में 38 वर्षीय महिला की केवल इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी गई कि उसने खेत में एक युवक और नाबालिग लड़की को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू करने के कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी शंकरलाल बैरवा (25) को गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग लड़की को भी मामले के संबंध में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अरांई थाना क्षेत्र के छोटालांबा गांव निवासी सोनी देवी का शव बृहस्पतिवार को बोराड़ा रोड स्थित एक कुएं में उतराया पाया गया था। महिला की गर्दन पर निशान और सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह हुआ।
किशनगढ़ के सरकारी यज्ञनारायण अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में महिला की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतका के पति बजरंगलाल बैरवा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई।
इस दौरान शंकरलाल की गर्दन पर खरोंच के निशान पाए गए और उसके बयान में भी विरोधाभास मिले, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान शंकरलाल ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर शंकरलाल अपने परिचित एक नाबालिग लड़की के साथ ज्वार के खेत में था।
इसी दौरान पशुओं के लिए चारा लेकर वहां से गुजर रही सोनी देवी ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और उन्हें डांटा। पुलिस ने बताया कि दोनों को डर था कि सोनी देवी इस घटना के बारे में दूसरे लोगों को बता देंगी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके कपड़ों से उसका गला घोंट दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बाद में नाबालिग लड़की को उसके घर भेज दिया और अंधेरा होने के बाद महिला के शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी मृतका के परिजनों के साथ उसकी तलाश में शामिल हो गया, ताकि उस पर शक न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य न्यूज़
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में खामियों का मामला: निर्माण करने वाली कंपनी के 4 प्रतिनिधि गिरफ्तार, साल 2024 में दर्ज हुआ था मामला - Jodhpur News

पार्षद की कुर्सी छोटी, सियासी दांव बड़ा... राजस्थान की राजनीति में निकाय चुनाव क्यों बनते हैं ‘लॉन्चिंग पैड’?

राजस्थान में थमेगी बारिश की रफ्तार, 8-10 सितंबर तक राहत; 12-13 से फिर बदलेगा मौसम


