Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर मेहरबान हुआ मानसून, आज कोटा-भरतपुर समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में 7 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के उच्चैन में सर्वाधिक 54 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक लु…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में 7 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के उच्चैन में सर्वाधिक 54 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।
जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 4 से 7 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए मौसम तंत्र के असर से आज कोटा और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है। राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर रिमझिम व हल्की बारिश का दौर जारी है।
इन जिलों में जमकर बरसा पानी, सड़कें बनीं जलमग्न
गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून पूरी तरह रंग में नजर आया। सवाई माधोपुर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, अलवर और करौली में करीब 2 इंच (50mm से अधिक) तक बारिश दर्ज की गई।
भरतपुर के उच्चैन में सर्वाधिक: प्रदेश में सबसे ज्यादा 54MM बारिश भरतपुर के उच्चैन में दर्ज की गई।
सड़कों पर भरा पानी: भरतपुर और धौलपुर में हुई तेज बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।
बूंदी, कोटा, दौसा और जयपुर के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पारा 6 डिग्री तक लुढ़का, कोटा रहा सबसे ठंडा
बादलों की आवाजाही और लगातार बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
कोटा में सबसे कम तापमान: कोटा में अधिकतम तापमान गिरकर 27.9°C पर आ गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
इसके अलावा अलवर, भीलवाड़ा और करौली में भी पारा 5 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया।
वहीं, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 39.9°C तापमान दर्ज किया गया।
4 से 8 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में पुनः कमी आने की संभावना है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जयपुर में बदला मौसम

Udaipur News: उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना: इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Ajmer News


