अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना: इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather: Weak Monsoon Activity, No Rain In September So Far अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना:इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather: Weak Monsoon Activity, No Rain In September So Far
अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना:इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- कॉपी लिंक
अजमेर में पिछले कई दिनों से मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। सितंबर महीने की शुरुआत के चार दिन बीतने के बावजूद अब तक बारिश नहीं हुई है।
शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और गर्मी का असर भी महसूस हुआ। सुबह न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के सप्ताहवार पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। 4 से 7 सितंबर के बीच मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इनमें 5 और 6 सितंबर को बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश का दौर संभव
7 सितंबर तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2-3 सितंबर से हल्की बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई थी। वहीं 4 से 7 सितंबर के बीच स्थानीय स्तर पर बादल बनने और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश का असर पूरे जिले में एक जैसा रहने की संभावना नहीं है।
दूसरे सप्ताह में फिर सुस्ती
8 से 14 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं। सप्ताह के अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं।
तीसरे सप्ताह के अंत में फिर बन सकता है बारिश का सिस्टम
15 से 21 सितंबर के दौरान सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने के बाद अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तीसरे सप्ताह के अंत और चौथे सप्ताह की शुरुआत में बारिश का एक और दौर बनने की संभावना है।
सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम रहेगा सूखा रहेगा
22 से 30 सितंबर के दौरान जिले में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। महीने के अंतिम हिस्से में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने से सितंबर में कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है।
सीजन में अब तक सामान्य से 3.66% ज्यादा बारिश
अजमेर जिले में सीजन के दौरान अब तक 419 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके मुकाबले इस अवधि तक 404.2 मिमी बारिश होनी थी। यानी सामान्य से 14.8 मिमी अधिक बारिश हुई है। प्रतिशत के हिसाब से यह 3.66% ज्यादा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जयपुर में बदला मौसम

Udaipur News: उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

भरतपुर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 2 झुलसे: बारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे लोग; चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News


