भरतपुर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 2 झुलसे: बारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे लोग; चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Hits Jaipur Bharatpur Kota Ajmer LIVEभरतपुर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 2 झुलसे:बारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Hits Jaipur Bharatpur Kota Ajmer
LIVEभरतपुर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 2 झुलसे:बारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे लोग; चित्तौड़गढ़ में झरने बहे
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 24 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
सवाई माधोपुर में शहर के कई इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने से सुबह रास्ता बंद हो गया। खंडार में जलभराव की स्थिति से लोग घरों में फंस गए।
भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई। उसके भाई सहित 2 लोग झुलस गए।
वहीं, झालावाड़ में तीन घंटे लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, छापी बांध के कुल 5 गेट खोले गए हैं। बारां में सिरसा नदी उफान पर आ गई है। कोटपूतली में तेज बारिश से कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं।
मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के कारण बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान गर्मी-उमस कम होने की भी संभावना है।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS
मानसून के बड़े अपडेट्स
24 घंटे में कहां सबसे ज्यादा बारिश: गुरुवार को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली में तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा पानी भरतपुर के उच्चैन में 54MM बरसा। इसके अलावा बूंदी, बारां, कोटा, दौसा, जयपुर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
नए सिस्टम के कारण तेज बारिश की संभावना: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- नए सिस्टम के असर से राजस्थान में आज भी भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम बदलने से पारा 6 डिग्री तक गिरा: बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में बड़ी गिरावट हुई। अलवर, भीलवाड़ा, कोटा, करौली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सबसे कम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में दर्ज हुआ। जबकि सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जयपुर में बदला मौसम

Udaipur News: उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना: इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Ajmer News


