बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर पिता और तीन बेटों की दुःखद मृत्यु
जयपुर में बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर पिता चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बेटों की मौत हो गई। उच्चतम न्यायालय के संशोधन के बाद भी प्रत्यक्ष परिवहन की गड़बड़ी को नियंत्रित करने में विफलता ने लोगों के परिवारों को शोक का सामना कराना पड़ रहा है। सूत्र: जागरण

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आए चार लोग, पिता और तीन बेटों की एक साथ उठी अर्थी
जयपुर में एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर पिता चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बेटों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर में बेकाबू ट्रेलर ने पिता-तीन बेटों को कुचला।
- राजसमंद के जेतपुरा गांव में एक साथ उठी चार अर्थियां।
- लोकसभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिया।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। जयपुर में बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पिता और उसके तीन बेटों का बुधवार को राजसमंद जिले के जेतपुरा गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
एक ही परिवार की चार अर्थियां उठने और पिता के साथ तीन बेटों की चिता जलने का हृदयविदारक दृश्य देख पूरा गांव गम में डूब गया। गांव में किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला और अंतिम यात्रा में शामिल हर आंख नम दिखाई दी।
ट्रेलर के नीचे आकर चार लोगों की मौत
मंगलवार को जयपुर के अजमेर रोड पर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे चंद्रप्रकाश बागरिया (40) और उनके बेटे गोपाल (11), रमेश (10) तथा दीपक (8) को एक ट्रेलर ने कुचल दिया था। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी देवी के दोनों पैर भी कुचल गए हैं और उनका उपचार जारी है। स्वजन के अनुसार चंद्रप्रकाश जयपुर में झाड़ू बनाने का काम करता था और परिवार के साथ गांव लौटने की तैयारी में था। घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ने भी शोक व्यक्त कर परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट

नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं में कटौती, जोधपुर की उड़ानें अब एक दिन छोड़कर मिल रही

Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, दूसरा सत्र शुरू


