नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं में कटौती, जोधपुर की उड़ानें अब एक दिन छोड़कर मिल रही
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं में कटौती, जोधपुर की उड़ानें अब एक दिन छोड़कर मिल रही हैं। नोएडा एयरपोर्ट से पहले 17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे फ्लाइटों और शहरों की संख्या कम हो रही है।

सौजन्य से:- Hindustan
Noida News: अब जोधपुर की फ्लाइट एक दिन छोड़कर मिल रही
Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई और चंडीगढ़ की फ्लाइट पूरी
Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई और चंडीगढ़ की फ्लाइट पूरी तरह से बंद होने के बाद अब जोधपुर की फ्लाइट में भी कटौती कर दी गई है। एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए अब एक दिन छोड़कर सेवा मिल रही है। पहले रोजाना फ्लाइट रहती थी। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हुई थी। एक जुलाई के बाद एयरपोर्ट से 17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई, लेकिन अब धीरे-धीरे फ्लाइटों और शहरों की संख्या कम हो रही है। बीते सप्ताह भी अकासा एयर ने नवी मुंबई, बेंगलुरु और इंडिगो ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थी।
अब इंडिगो ने जोधपुर की उड़ानों में कटौती कर दी है। जोधपुर के लिए एयरपोर्ट से एक दिन छोड़कर सेवाएं दी जा रही हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं रही, जबकि शुक्रवार को 2.55 बजे जोधपुर के लिए फ्लाइट दिख रही है। इसी तरह से शनिवार के बजाय रविवार को फ्लाइट होगी। बता दें कि इंडिगो ने शुरुआत में जारी की अपनी समय सारिणी में एक जुलाई के बाद प्रतिदिन जोधपुर के लिए फ्लाइट होने की घोषणा की। अफसरों के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट से गुरुवार को सिर्फ 14 शहरों के लिए ही उड़ानें रहीं। इनमें मुंबई की दो उड़ानें अकासा, जबकि अन्य शहरों के लिए इंडिगो ने उड़ानों का संचालन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, दूसरा सत्र शुरू

रेलवे: दिल्ली-सराय रोहिल्ला की ट्रेन एक घंटे देरी से होगी रवाना, पुरी स्टेशन पर पार्सल सेवा बंद

राजस्थान के ट्रांसपोर्ट कारोबार में संकट: ट्रांसपोर्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, VLTD से ई-चालान तक विवाद


