कोटा में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, परिवार की ओर से रहस्यमय कारणों से मौत की खबर
कोटा के बोराबास इलाके में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की घटना हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Borabas Suicide Case | Man Found Hanging At Home By Son
कोटा में अधेड़ ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:खाना खाने घर लौटा बेटा, देखा पिता पंखे से लटका था; पुलिस जांच में जुटी
- कॉपी लिंक
कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के बोराबास इलाके में एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति द्वारा घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य रोज की तरह मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। दोपहर में जब मृतक का बेटा खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत पड़ोसियों तथा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आरके पुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया गया।
मजदूरी पर गया था परिवार
आरके पुरम थाना के एएसआई मेघराज ने बताया कि मृतक की पहचान बोराबास निवासी गोपाल भील के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे और पीछे से युवक ने फांसी लगा ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोपाल भील किसी प्रकार की परेशानी या तनाव में नहीं थे। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
- जयपुर- 250 साल पुरानी हवेली से निकली खजाने वाली तिजोरियां: एक ठेकेदार लेकर भागा; परिवार का दावा- दादी ने कहा था यहां है सोने-चांदी का भंडार
- अमायरा बिल्डिंग से कूदी, क्लास टीचर देखने तक नहीं गई: स्कूल ने 10 दिन तक छुपाए रखा बैग, जो सीसीटीवी फुटेज मिले उनसे आवाज गायब
- खैराबाद में रात्रिकालीन रक्तदान शिविर: 2 घंटे में 45 यूनिट ब्लड संग्रह, इंसानियत फाउंडेशन ने की पहल
- कोटा में जाम नालियों की समस्या से मिली राहत: नाली जाम, जलभराव, पेयजल पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


