होमक्राइमसीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News
क्राइम

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News

- Hindi News - Local - Bihar - Siwan - Siwan Jewellery Shop Raid | Rajasthan Police Investigation CCTV Footage सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड:सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 03:57 pm बजे
सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड:  सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Siwan

- Siwan Jewellery Shop Raid | Rajasthan Police Investigation CCTV Footage

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड:सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी

- कॉपी लिंक

सीवान के नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित सोनार टोली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्थान के जोधपुर से पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक प्रतिष्ठित आभूषण दुकान में घंटों तक छापेमारी और जांच की।

चोरी की ज्वेलरी बरामदगी को लेकर की गई इस कार्रवाई से पूरे सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में एक किन्नर अपने गुरु (मुखिया) के यहां कई वर्षों से रह रही थी। आरोप है कि वह अचानक वहां से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जोधपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

अन्य दुकानदार और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किन्नर सीवान पहुंचकर चोरी के आभूषण एक प्रतिष्ठित सर्राफा दुकान में बेच चुकी है। इसी सूचना के आधार पर जोधपुर पुलिस की टीम पीड़ित किन्नर को साथ लेकर सीवान पहुंची। नगर थाना और महादेवा थाना पुलिस के सहयोग से चौक बाजार सोनार टोली स्थित उक्त दुकान में घंटों तक जांच और छापेमारी की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में करीब दो किलोग्राम चांदी और लगभग 700 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस की ओर से बरामदगी और जब्ती को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी तथा जांच जारी थी।

छापेमारी की खबर फैलते ही सर्राफा बाजार के अन्य दुकानदार और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जांच जारी रखी।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही जोधपुर पुलिस से आए अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है और बड़ी मात्रा में चोरी हुए आभूषणों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि "हम पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

चोरी के आभूषणों की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है और हम सीवान से माल बरामद करके ही लौटेंगे।" फिलहाल नगर थाना, महादेवा थाना और जोधपुर पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों से जुड़े इस मामले ने सीवान के सर्राफा बाजार में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें