होमक्राइमजोधपुर में फिर से मानसून की संभावना, 5 दिन बारिश का अलर्ट
क्राइम

जोधपुर में फिर से मानसून की संभावना, 5 दिन बारिश का अलर्ट

जोधपुर में मानसून की एंट्री के बाद 21 दिन सूखा बीतने के बाद मौसम विभाग ने फिर से मानसून की संभावना जताई है, जिससे अगले 7 दिनों तक मौसम में बदलाव होगा। 45 फीसदी कम बारिश के बाद मानसून की एंट्री का इंतजार है जोधपुर में।

Dainik Bhaskar के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:29 am बजे
जोधपुर में फिर से मानसून की संभावना, 5 दिन बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rainfall Deficit Alert & Rain Forecast

जोधपुर में पांच दिन बारिश का अलर्ट:बुधवार से मानसून के फिर एक्टिव होने की संभावना, अब तक 45 फीसदी कम हुई है बरसात

- कॉपी लिंक

जोधपुर में मानूसन एक बार फिर सक्रिय होगा। मानसून की एंट्री के बाद करीब 21 दिन सूखे बीतने के बाद मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शहर में आज सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 22 से 26 जुलाई के बीच गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

45 फीसदी कम बारिश

20 जुलाई के आंकड़ा देखे तो इस महीने 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। इस अवधि में बारिश नहीं हुई।

सामान्य तौर पर जोधपुर में 19 जुलाई तक 102.3 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार केवल 56.5 प्रतिशत ही बारिश हुई। ऐसे में 45.8 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ती जा रही है। शहरवासी भी इससे परेशान हो रहे है।

एक सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट

इस सप्ताह दोबारा मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। 22 जुलाई से मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ये अलर्ट 26 जुलाई तक रहने की उम्मीद है। यानी पांच दिन लगातार आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अब तक 61.6 मिमी बारिश

मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक मानते हैं। मानसून प्रवेश के पहले की बारिश प्री मानसून अथवा मानसून पूर्व बारिश कहलाती है। 7 जुलाई से होने वाली बारिश मानसून की बारिश मानेंगे। इस बार प्री-मानसून 74.1 मिमी बारिश हुई है। इसमें जून में 12.5 मिमी व जुलाई में 61.6 मिमी हुई। पिछली जुलाई में 20 तारीख तक 275 मिमी बारिश हुई थी। मानसून आने के बाद बारिश नहीं हुई। जुलाई के 20 दिन गुजरने के बाद भी इस माह सिर्फ 61.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस माह में औसतन 119.7 मिमी पानी बरसता है।

कायलाना में 43 फीट पानी

शहर की मुख्य झील कायलाना-तखतसागर का जलस्तरसामान्य स्थिति में करीब 350 एमसीएफटी रहता है। अभी इसमें केवल 150 एमसीएफटी ही पानी है। यानी 200 एमसीएफटी पानी कम है। कायलाना की कुल भराव क्षमता 58 फीट है, जबकि वर्तमान में 43.8 फीट पानी है। तखतसागर की भराव क्षमता 65 फीट है, लेकिन फिलहाल वहां 40.1 फीट पानी ही उपलब्ध है।

- राजस्थान- एक बीमारी के कारण हो रही प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर बोले- अचानक हो जाती है खून की कमी; जानिए क्यों हो रही ये समस्या

- देर रात बेकाबू होकर जोजरी नदी में गिरा ट्रक: ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, पुलिस ने क्रेन से निकलवाया

- रेलवे लाइन के पास फैले कचरे की समस्या हुई हल: अधूरी सड़क, क्षतिग्रस्त चैंबर, कचरे के ढेर और जाम सीवरेज लाइन से परेशान लोग,

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें