रेलवे का विशेष सहारा: आजमगढ़ से मुंबई के बीच चलाई गई वीकली विशेष ट्रेन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वीकली विशेष ट्रेन चलाई है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
यात्रियों के लिए खुशखबरी! आजमगढ़ से मुंबई के बीच कोटा होकर चल रही है वीकली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन में 8 थर्ड एसी इकोनॉमी, 8 स्लीपर और 2 जनरल कोच सहित कुल 20 कोच लगाए गए हैं.
Published : July 21, 2026 at 11:39 AM IST
कोटा : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बांद्रा टर्मिनस तक यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वीकली विशेष ट्रेन चलाई है. ट्रेन ऑन डिमांड के तहत शुरू की गई इस ट्रेन के 26 सितंबर तक 11-11 फेरे दोनों ओर से संचालित होंगे. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. कोटा रेल मंडल में ट्रेन का ठहराव दो स्टेशनों बयाना और कोटा पर दिया गया है.
ट्रेन का समय-सारणी: ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 10:30 बजे आजमगढ़ से रवाना होगी. इसके बाद यह रविवार दोपहर 3:30 बजे बयाना और रात 7:00 बजे कोटा पहुंचेगी. अगले दिन सोमवार सुबह 8:10 बजे यह बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ वीकली स्पेशल सोमवार सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी. मध्य रात्रि के बाद 1:20 बजे यह कोटा पहुंचेगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 5:45 बजे बयाना जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन मंगलवार मध्य रात्रि 12:25 बजे आजमगढ़ पहुंच जाएगी. यह ट्रेन 28 सितंबर तक चलेगी.
पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली से मुंबई के बीच कोटा होकर चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन
20 कोच और 17 स्टॉपेज: ट्रेन में 8 थर्ड एसी इकोनॉमी, 8 स्लीपर और 2 जनरल कोच सहित कुल 20 कोच लगाए गए हैं. ट्रेन आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस के बीच आते-जाते समय मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, इदगाह आगरा, बयाना, कोटा, नागदा जंक्शन, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी. इच्छुक यात्री टिकट पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के राजस्थान बस विस्फोट मामले में मौत की सजा को रद्द कर दिया, नए सिरे से सुनवाई का आदेश दिया

जोधपुर एयरपोर्ट की तेज चढ़ाई, उड़ायपुर के लिए चौंकाने वाली गिरावट

जोधपुर में कमर्शियल बिल्डिंगों पर सख्त कार्रवाई, फायर एनओसी नहीं मिलने पर सीज


