होमदेश-दुनियाजोधपुर में कमर्शियल बिल्डिंगों पर सख्त कार्रवाई, फायर एनओसी नहीं मिलने पर सीज
देश-दुनिया

जोधपुर में कमर्शियल बिल्डिंगों पर सख्त कार्रवाई, फायर एनओसी नहीं मिलने पर सीज

जोधपुर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को कई कमर्शियल बिल्डिंगों को सीज किया। इनमें शामिल हैं होटल, कोचिंग, लाइब्रेरी और शोरूम। सामने आया है कि ये सभी बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे थे। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि फायर सेफ्टी को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन बिल्डिंगों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं। अब नगर निगम मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए हैं उन सभी संवेदनशील स्थानों पर जहां आग लगने की आशंका सबसे अधिक रहती है। SXC: Jodhpur News के अनुसार।

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:24 am बजे
जोधपुर में कमर्शियल बिल्डिंगों पर सख्त कार्रवाई, फायर एनओसी नहीं मिलने पर सीज

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Fire NOC Violation | Hotels Coaching Libraries Seized Action

जोधपुर में शोरूम, कोचिंग और लाइब्रेरी सीज:फायर एनओसी और इमरजेंसी एग्जिट नहीं मिले; पहले भी दिए गए थे नोटिस

- कॉपी लिंक

जोधपुर में कई कमर्शियल बिल्डिंगें बिना फायर एनओसी (NOC) के संचालित हो रही हैं। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने होटल, कोचिंग, लाइब्रेरी और शोरूम को सीज किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बिना फायर एनओसी के ही चल रही थीं। इसके साथ ही जांच के दौरान यहाँ क

नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया- फायर सेफ्टी को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को चीफ फायर ऑफिसर जलज घासिया के नेतृत्व में टीम ने चार कमर्शियल बिल्डिंगों को सीज किया।

टीम को बासनी स्थित कोहिनूर आर्ट एंड क्राफ्ट, रेजिडेंसी रोड स्थित बाटा शोरूम, सरदारपुरा चौथी बी रोड स्थित सेलिब्रेशन तथा शास्त्री नगर ई-सेक्टर स्थित एक्सल कॉमर्स एकेडमी में फायर सेफ्टी को लेकर कोई इंतजाम नहीं मिले। इसके बाद इन सभी को सीज करने की कार्रवाई की गई।

अब देखिए, कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS…

शहर में लगातार चल रहा है अभियान, पहले भी दिए जा चुके हैं नोटिस

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से पिछले कई महीनों से होटल, शोरूम, कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सहित विभिन्न कमर्शियल बिल्डिंगों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर एनओसी (NOC), अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) सहित आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां सामने आई थीं।

संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। उन्होंने बताया कि दोनों सीएफओ (CFO) की ओर से इन सभी को पहले नोटिस भी जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद फायर सेफ्टी को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। आखिरकार लापरवाही बरतने पर इन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, आयुक्त ने शहर में उन सभी संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल करवाने के भी निर्देश दिए हैं, जहां आग लगने की आशंका सबसे अधिक रहती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें