मानसून ने फिर से राजस्थान को दी धमक, 33 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून शुरू हो गया है। सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शहर के अधिकतर हिस्सों में दो-चार फीट तक पानी भर गया है। सूत्र: Bikaner News, Aaj Tak

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Rajasthan Monsoon Update | Heavy Rain Alert In Jaipur Kota Ajmer
LIVEसीकर में 3 इंच बारिश, पुलिस स्टेशन-कलेक्ट्रेट में पानी घुसा:ट्रेनों पर भी असर; जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात, कल भी अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार सुबह से सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। सीकर में करीब 6 घंटों में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा है।
शहर के अधिकतर हिस्सों में दो-चार फीट तक पानी भर गया है। सीकर से निकलने वाली दो ट्रेनों के शेड्यूल पर भी असर हुआ है। वहीं, राजधानी में सोमवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह 7 बजे तक जारी रहा।
आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। बुधवार को जयपुर-भरतपुर संभाग में भारी बारिश की भी आशंका है।
वहीं, लंबे मानसून ब्रेक के कारण कई जिलों का तापमान अब भी 40 डिग्री के करीब है। बीते 24 घंटे में सबसे गर्म श्रीगंगानगर रहा। यहां दिन का तापमान करीब 43 डिग्री रहा।
इधर राजधानी में बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है।
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
सीकर में घर-ऑफिस डूबे 3 फीट पानी: शहर व आसपास के इलाकों मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर सुबह 7.30 बजे तक जारी रहा। तेज बरसात के कारण पुलिस लाइन के क्वार्टर, कलेक्ट्रेट में पानी घुस गया। शहर की नवलगढ़ रोड व आसपास के इलाकों में भी तीन-चार फीट तक पानी भर गया है। यार्ड में पानी भरने से सीकर-रेवाड़ी (54803) ट्रेन को लोहारू-रेवाड़ी के बीच कैंसिल किया है। रेवाड़ी-जोधपुर (14824) ट्रेन को रेवाड़ी-लोहारू के बीच कैंसिल किया गया है।
भारी बारिश की भी आशंका: मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं, बुधवार से कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, राज्य में फिर से सक्रिय हुए मानसून के बाद से तापमान में भी गिरावट आई है।
7 से ज्यादा शहरों में बरसात: राज्य में पिछले 24 घंटे में करौली के टोडाभीम में सबसे ज्यादा 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को दिन में भीलवाड़ा, वनस्थली, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और दौसा में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी में बदले मौसम के कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़ककर 34.4 डिग्री दर्ज हुआ।
मानसूनी हवा सक्रिय होंगी: मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में है। इससे राज्य के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों में आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने की उम्मीद की जा रही है।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS…
….
बारिश की ये खबर भी पढ़िए…
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


