होमक्राइमडीजे बजाने का विवाद: एक की मौत, झगड़ा ने खोल दी जान की किल्ली
क्राइम

डीजे बजाने का विवाद: एक की मौत, झगड़ा ने खोल दी जान की किल्ली

नट बस्ती के डीजे विवाद में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है

ETV Bharat के अनुसार20 जुलाई 2026 को 03:56 pm बजे
डीजे बजाने का विवाद: एक की मौत, झगड़ा ने खोल दी जान की किल्ली

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, झगड़े के बाद एक की मौत

जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में नट बस्ती में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Published : July 20, 2026 at 6:41 PM IST

जोधपुर: शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र की नट बस्ती में सोमवार दोपहर डीजे बजाने के मुद्दे पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद घायल व्यक्ति को परिजन पावटा अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए नाम के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है.

डीजे बंद कराने पर विवाद: थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि नट बस्ती निवासी सिकंदर के घर के सामने रामू नियमित रूप से अपना डीजे खड़ा करके बजाता था. सोमवार को रामू का बेटा डीजे बजा रहा था. मृतक सिकंदर ने मना किया और डीजे बंद करवा दिया. इससे नाराज होकर रामू अपने साथ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और सिकंदर से मारपीट शुरू कर दी. झगड़े के दौरान सिकंदर गिर गया, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. थानाधिकारी ने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा.

इसे भी पढ़ें- राजलदेसर में दो पक्षों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई

दिल का मरीज था मृतक सिकंदर: मृतक सिकंदर के भाई राकेश ने बताया कि रामू उनके भाई के घर के सामने रोजाना डीजे बजाता था, जिसको लेकर पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था. सोमवार को जब सिकंदर ने रामू के बेटे से डीजे बंद करवाया तो कुछ देर बाद रामू अपने साथियों के साथ वापस आया और सिकंदर से झगड़ा करने लगा. राकेश के अनुसार, रामू के साथ आए लोगों ने सिकंदर पर हमला कर दिया और मुक्के मारे, जिससे वह गिर पड़ा. राकेश ने बताया कि सिकंदर को पहले से हार्ट की समस्या थी.

डीजे में तोड़फोड़ से विवाद बढ़ा: थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से रंजिश थी. डीजे बंद करवाने के साथ ही उसमें तोड़फोड़ भी की गई, जिससे विवाद और तीखा हो गया. इस झगड़े में सिकंदर की जान चली गई. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी मनीष चौधरी मौके पर पहुंचे और जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें- बहुचर्चित हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास, डीजे बजाने के विवाद में की थी हत्या

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें