होममनोरंजनराजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट
मनोरंजन

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के प्रभाव के कारण 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Hindustan के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:37 am बजे
राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 17 जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान में आज 17 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं कैसा रहने वाले है अगले कुछ दिनों का मौसम।

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है तो वहीं राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार कमजोर बना हुआ है, हालांकि अगले हफ्ते इसके फिर जोर पकड़ने और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

पूर्वी भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के बाद साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो चुका है। वहीं मॉनसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है। मौसम के इस चक्र के असर के चलते ही आने वाले दो तीन पूर्वी राजस्थान में मॉनसून की गतिविधियां धीमी रहेंगी।

17 जिलों के लिए आंधी बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान में जयपुर,भरतपुर, कोटा, अजमेर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहेगा। केंद्र ने पश्चिमी राजस्थान के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है तो वहीं पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों के लिए आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। येलो अलर्ट अलवर, बारां, भरतपुर,बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली बहरोड़, स्वाई माधौपुर, सीकर और टोंक ले जारी किया गया है।

20 से 28 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 20-21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 22-23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ और भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने वह कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

शनिवार को कैसा था मौसम?

शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पश्चिमी भाग मुख्यतया शुष्क रहे। सबसे अधिक 32 मिलीमीटर बारिश बसवा (दौसा) में हुई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को भी कहीं कहीं हल्की बारिश हुई

वहीं शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिम राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुरू में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

लेखक के बारे में

Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।

विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।

अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।

पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।

विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें

स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट

यूटिलिटी कंटेट

विजुअल स्टोरीटेलिंग

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें