होमक्राइमराजस्थान में भी कांग्रेस का धरना: राहुल गांधी के साथ पूरी पार्टी करेगी विरोध
क्राइम

राजस्थान में भी कांग्रेस का धरना: राहुल गांधी के साथ पूरी पार्टी करेगी विरोध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया.

ABP News के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:08 am बजे
राजस्थान में भी कांग्रेस का धरना: राहुल गांधी के साथ पूरी पार्टी करेगी विरोध

सौजन्य से:- ABP News

PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दे रहे हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में चल रहे धरने की आंच अब राजस्थान तक पहुंच गया है.

बताया गयाकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसदों द्वारा पीएम आवास के पास दिए जा रहे धरने के समर्थन में समूचे राजस्थान में थोड़ी देर में प्रदर्शन होगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता कुछ देर में राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे.

राजधानी जयपुर में यह प्रदर्शन शाम 6:30 बजे से अंबेडकर सर्किल पर होगा .जयपुर के प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल होंगे . प्रदेश के बाकी जिलों में शाम 7:00 बजे के करीब प्रदर्शन किया जाएगा.

'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत

राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों पर कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया. राहुल गांधी ने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन करने वाले लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की. धरना शुरू होने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे तथा राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का आग्रह किया.

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू

प्रधानमंत्री आवास '7 लोक कल्याण मार्ग' के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो', 'गुंडागर्दी नहीं चलेगी' और 'छात्रों को न्याय दो' के नारे लगाए. धरने में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा और कई अन्य सांसद भी शामिल हुए. हालांकि धरना शुरू होने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शशिकांत सेंथिल समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें