Om Birla in Bundi: कोटा-बूंदी को बनाएंगे मॉडल लोकसभा, ओम बिरला ने कापरेन में दिया 31 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा
Om Birla in Bundi: कोटा-बूंदी को बनाएंगे मॉडल लोकसभा, ओम बिरला ने कापरेन में दिया 31 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी के कापरेन में विकास कार्यों का शिलान्यास कर कोटा-बूंदी को देश का मॉडल…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Om Birla in Bundi: कोटा-बूंदी को बनाएंगे मॉडल लोकसभा, ओम बिरला ने कापरेन में दिया 31 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी के कापरेन में विकास कार्यों का शिलान्यास कर कोटा-बूंदी को देश का मॉडल संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया.
Published : June 26, 2026 at 7:36 AM IST
बूंदी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार देर शाम को बूंदी जिले के कापरेन कस्बे में विकास की एक नई इबारत लिखी. उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 31.11 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), नंदीशाला, पुलियाओं का जीर्णोद्धार, ड्रेनेज सिस्टम और शहर का सौंदर्यीकरण शामिल है.
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इसी संकल्प के साथ कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र को देश की एक आदर्श और मॉडल लोकसभा के रूप में विकसित किया जा रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भगवान केशवराय जी के आशीर्वाद से यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. वर्षों से जिन मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं का अभाव था, उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में 951 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
इसे भी पढ़ें: सवाई माधोपुर: ओम बिरला ने अभियोजन भवन का उद्घाटन किया, आधुनिक होगा जिला न्यायिक सिस्टम
आईटीआई बनेगी युवाओं के सपनों की उड़ान : लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हो रही है. कापरेन में बनने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का मजबूत केंद्र बनेगी. उन्होंने कहा कि आईटीआई को उद्योगों से जोड़ा जाएगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सीधे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें. इससे क्षेत्र के युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच : बिरला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है. इसी सोच के तहत हर बड़े कस्बे में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लाखेरी के बाद अब कापरेन में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं केशवरायपाटन में खेल मैदान विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.
स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव : उन्होंने बताया कि कापरेन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को 12.50 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा. इसके बाद सामान्य और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए लोगों को कोटा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘चलता-फिरता अस्पताल’ यानी मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है. साथ ही लिवर सहित गंभीर बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक चिकित्सा बसें कोटा-बूंदी क्षेत्र के प्रमुख कस्बों में भेजी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें: बूंदी में शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र, गरड़दा से 44 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, बिरला ने किया शिलान्यास
जनता के दर्द को समझते हैं बिरला : पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे. पेयजल, सड़क, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओम बिरला आमजन की समस्याओं और जरूरतों को भली-भांति समझते हैं. लोगों के मन में यह विश्वास है कि किसी भी परिस्थिति में दिल्ली में उनका एक संवेदनशील प्रतिनिधि उनके साथ खड़ा है.
अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार : पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है. शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल विकसित भारत के संकल्प को आगे नहीं बढ़ा रही, बल्कि जनता की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें: ओम बिरला ने बूंदी में किए 49 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का ब्लूप्रिन्ट तैयार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल - rssb cet 2026 registration start for common eligibility test candidate can see here eligibility fees and other details

राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी

कोटा-बूंदी में इन 11 जगह पर शुरू होगा आधार एनरोलमेंट और करेक्शन सेंटर, दस्तावेजों में गड़बड़ी से नहीं मिल रहा लाभ


