होमखेलराजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा - Jaipur News
खेल

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Pre Monsoon Rain Alert | Nagaur, Chittorgarh, 25 Districts Yellow Alert राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी:उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 05:26 am बजे
राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी:  उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Pre Monsoon Rain Alert | Nagaur, Chittorgarh, 25 Districts Yellow Alert

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी:उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 MM पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई।

इससे पहले राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राय रहा और धूप निकलने से कुछ जगहों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। आज (शनिवार) 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिण के कुछ हिस्सों में इसी तरह प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

राजस्थान के मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS…

ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म…

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तूफानी बारिश

पिछले 24 घंटे में उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद से घने बादल छाए। इस दौरान नागौर के खींवसर में 40 एमएम, प्रतापगढ़ के अरनोद में 32 एमएम, दलोत में 27 एमएम, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 16 एमएम बारिश हुई।

श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 14 एमएम, उदयपुर के झाड़ोल में 6 एमएम, जयपुर के पास विराटनगर में 18 एमएम, झुंझुनूं के मंडावा में 6 एमएम, झालावाड़ के डग में 23 एमएम, हनुमानगढ़ के डाबली राठन में 18 एमएम, चित्तौड़गढ़ में 28 एमएम, भीलवाड़ा के करेड़ा में 35 एमएम, बिजौलिया में 12 एमएम और अजमेर के किशनगढ़ में 18 एमएम बरसात दर्ज की गई।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के क्षेत्रों में तूफानी बारिश देखने को मिली। इन जिलों के अलावा बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, कोटा और पाली के कुछ इलाकों में भी बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी जिलों में पारा 41 के पार पहुंचा

पश्चिमी जिलों में बारिश कमजोर रहने के कारण गर्मी तेज हो गई है। श्रीगंगानगर के अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.5, बाड़मेर में 41.2, बीकानेर में 41.4, चूरू में 41.9, फलोदी में 40, अलवर में 39.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.7 और कोटा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम ड्राय रहा और हल्के बादल छाए रहे। दिन में तेज उमस रही, लेकिन शाम होने के बाद हल्की ठंडी हवा चली। शुक्रवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

25 जून को बारिश के दौरान खेलते समय द्रव्यवती नदी में बहे 11 साल का मोनू उर्फ मोहित का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महारानी फार्म के पास, घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से शव को निकाला।

अलवर: शुक्रवार सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर रहा। दोपहर करीब 2 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादल छा गए। इसके बाद जिले के कई इलाकों में तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान करीब 38.7 सेल्सियस तक पहुंच गया था।

जोधपुर: जिले में शुक्रवार को दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। दिनभर की तपन के बाद शाम के समय आसमान में बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

कोटा: शुक्रवार को भी तेज गर्मी का असर बना रहा। यहां दिनभर खिली तेज धूप और भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए।

अजमेर: जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में तेज गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली। जिले में कई इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम को 70 प्रतिशत रही। जिले में कुल 8.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश और शाम के तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस के बीच बड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।

उदयपुर: शुक्रवार शाम 4 बजे अचानक मौसम बदल गया और कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को तीखी गर्मी और उमस से तुरंत राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

सीकर: शुक्रवार को भी तेज गर्मी और उमस का असर बना रहा। दिनभर खिली तीखी धूप और भारी उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। यहां गुरुवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद से ही उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक जिले के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने के आसार हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें