होमक्राइमएजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला
क्राइम

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला अजमेर एवं बूंदी में कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा एवं मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस…

ETV Bharat के अनुसार27 जून 2026 को 02:24 pm बजे
एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला

सौजन्य से:- ETV Bharat

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला

अजमेर एवं बूंदी में कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा एवं मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा.

Published : June 27, 2026 at 6:56 PM IST

अजमेर/बूंदी: कोटा में राहुल गांधी के विद्यार्थियों से संवाद के बाद कांग्रेस ने इसे मुहिम बना लिया. कांग्रेस अब अजमेर के स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद करेंगी. उनकी समस्याएं जानेगी एवं सरकार से निराकरण के लिए संघर्ष करेगी. अजमेर के गंज क्षेत्र स्थित जनकपुरी में कांग्रेस नेताओं ने संवाद के बाद मीडिया को इस बारे में जानकारी दी. उधर, राजस्थान कांग्रेस के महासचिव एवं बूंदी जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू ने बूंदी में कहा कि केंद्र सरकार की विफलता से देशभर में पेपर लीक माफिया सक्रिय हो गया.

आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने अजमेर में कहा, राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय उठाया. हर माता-पिता संतान का बेहतर करियर चाहते हैं. मौजूदा शिक्षा नीति ऐसी है कि चुनिंदा बच्चों का भविष्य सुधर रहा है, जबकि ज्यादातर बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है. कोटा में आए दिन विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं. दिन रात एक कर विद्यार्थी मेहनत करते हैं. जब फल की बारी आती है तो पेपर लीक हो जाता है. यह झटका केवल विद्यार्थी को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को लगता है. राठौड़ ने शिक्षा नीति में बदलाव एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल टीम बनाएंगे, जो कॉलेज और स्कूलों में राहुल की भावनाओं को विद्यार्थियों से शेयर करेगी.

एनडीए सरकार में शिक्षा बजट घटा: राठौड़ ने कहा, शिक्षा का अंधाधुंध निजीकरण हो रहा है. एनडीए सरकार ने शिक्षा बजट 2.4 फीसदी घटा दिया. मौजूदा केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. राठौड़ ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गैर जिम्मेदार हैं. अपने विभाग की बात ना कर अन्य विभाग की बात कर उलजलूल बातें एवं आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं. शिक्षा गंभीर विषय है. केंद्रीय और राजस्थान के दोनों ही शिक्षा मंत्रियों को छात्र हित में काम करना चाहिए.

चौथवसूली का आरोप: जिले की कांग्रेस सह प्रभारी रूबी खान ने कहा, कोटा में राहुल के कार्यक्रम को यहां दिखाया ताकि लोगों को पता चले कि किस तरह से केंद्र सरकार शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों के अभिभावकों से चौथवसूली कर रही है. अजमेर में स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम किए जाएंगे. छात्रों की गूंज पार्टी और पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर है. शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि निजीकरण बंद करके देश में समान शिक्षा नीति लागू की जानी चाहिए. प्रदेश सचिव सुनील लारा, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती,अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल आदि मौजूद थे.

पढ़ें:राहुल गांधी बोले- देश का एजुकेशन सिस्टम बच्चों को तनाव दे रहा, इसके खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

बूंदी में मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता: उधर, पीसीसी महासचिव एवं बूंदी प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू ने बूंदी में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही व विफलता से लगातार पेपरलीक हो रहे हैं. इससे परीक्षाएं दोबारा करानी पड़ रही हैं. सरकार की विफलता से देश में पेपरलीक माफिया सक्रिय है. पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर कलंक है. इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए. गुंजल बोले, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में लेशमात्र भी नैतिकता नहीं बची है, जो इतने बड़े पेपर लीक के बाद भी पद पर बैठे हैं. बूंदी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर मीणा बोले, सरकार की असफल शिक्षा नीति के कारण देश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. जिले के सहप्रभारी वीरेंद्र सिंह झाला ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है. सरकार को छात्रों के शिक्षा और रोजगार पर अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए. राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि पेपर लीक असहनीय है.छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलना चाहिए. पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मौजूद थे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें