पंजाब पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग पकड़ा: नकली वर्दी, हथकड़ी, बेल्ट मिले; रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करते, राजस्थान की महिला ने पोल खोली - Abohar News
- Hindi News - Local - Punjab - Fazilka - Abohar - Punjab Haryana Rajasthan Gang Arrested | Police Impersonation Loot | Abohar Crime News पंजाब पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग पकड़ा:नकली वर्दी, हथकड़ी, बेल्ट मिले; रुपए डबल करन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Punjab Haryana Rajasthan Gang Arrested | Police Impersonation Loot | Abohar Crime News
पंजाब पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग पकड़ा:नकली वर्दी, हथकड़ी, बेल्ट मिले; रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करते, राजस्थान की महिला ने पोल खोली
- कॉपी लिंक
फाजिल्का के अबोहर में शुक्रवार शाम को पुलिस ने फर्जी पुलिस गिरोह का पर्दाफाश कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रुपए दोगुना करने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। इसके बाद तांत्रिक क्रिया करवाते। इसी दौरान फर्जी पुलिस बने गिरोह के सदस्य रेड मारक
इस फर्जी रेड में पीड़ित अपनी शिकायत किसी से कर नहीं पाते थे। इसी का फायदा उठाकर यह गिरोह करीब 7 घटनाओं को अंजाम दे चुका था। अंतिम पीड़ित राजस्थान से आए, जिनसे करीब 6 लाख रुपए ठग जाने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी।
थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से नकली वर्दी, हथकड़ी, बेल्ट आदि सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोमा राम, करनैल सिंह, हरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, सराभा नगर में रहने वाले सतनाम सिंह की पत्नी निम्मो, मलोट मंडी का निवासी बंटी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
- भोले-भाले लोगों को पैसे दोगुने के लालच में फंसाते थे: थाना प्रभारी के मुताबिक, बहाववाला के रहने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य भोमा राम उर्फ टुंडा, पंजपीर नगर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू और सराभा नगर के निवासी करनैल सिंह भोले-भाले लोगों को रुपए दोगुने करने का झांसा देते थे।
- तांत्रिक क्रियाओं का नाटक: उ्न्होंने बताया कि शुरुआत में वे छोटी रकम को दोगुना कर दिखाते थे, ताकि पीड़ितों को उन पर पूरा भरोसा हो जाए। जब पीड़ित बड़ी रकम लेकर आता, तो ज्यादा लालच देकर उसे सराभा नगर स्थित एक तय घर में बुलाया जाता था। इस घर को पहले से इसी कार्य के लिए तैयार रखा जाता था। वहां आरोपी भगवा वस्त्र पहनकर तांत्रिक क्रियाएं करने का पूरा नाटक रचते थे।
- फर्जी पुलिस रेड करते: जैसे ही तांत्रिक क्रिया शुरू होती, योजना के मुताबिक गिरोह मुख्य सदस्य राजवीर सिंह समेत अन्य सदस्य पुलिस की असली जैसी दिखने वाली वर्दी पहनकर वहां धमक जाते थे। वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फर्जी रेड का नाटक करते थे और अवैध गतिविधि में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देकर पीड़ितों से उनकी सारी रकम छीन लेते थे।
- बदनामी का डर से भाग जाते थे पीड़ित: बदनामी और कानूनी पचड़े में फंसने के डर से पीड़ित व्यक्ति पुलिस में शिकायत करने के बजाय चुपचाप मौके से भाग जाता था। इसके बाद आरोपी लूटी गई रकम को आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ऐसे कई लोगों को अपना शिकार बना चुके थे।
पिछले महीने की वारदात के बाद निशाने पर आए
पुलिस के मुताबिक, 17 मई को राजस्थान के लूनकरणसर की रहने वाली महिला सुमन रानी पत्नी प्रेम कुमार अपने पैसे डबल करवाने के लालच में अबोहर आई। गिरोह का नेटवर्क राजस्थान और हरियाणा में भी फैला हुआ है, जो लोगों को फंसाकर अबोहर भेजता है। यह महिला भी लालच में आकर फाजिल्का पहुंची थी।
यहां आते ही गिरोह के सदस्यों ने महिला से 93 हजार रुपए ले लिए। महिला ने पूरी रकम ठगों के खाते में डाली। उसे विश्वास दिलाया गया कि उसके पैसे जल्द ही डबल हो जाएंगे। इसके कुछ दिन बाद महिला को फोन पर सूचना दी गई कि तुम्हारे पैसे डबल हो गए हैं। और भी करवाने हैं तो पैसे लेकर आ जाओ।
महिला ठगों की बताई जगह अबोहर की दाना मंडी पहुंच गई। वह अपने साथ 5 लाख रुपए कैश लेकर आई थी। दाना मंडी स्थित एक घर में महिला से 5 लाख रुपए सामने रखवा लिए गए। इसी दौरान गिरोह के नकली पुलिस बने सदस्यों ने रेड मारी और सारे सामान के साथ 5 लाख रुपए भी जब्त कर ले गए। इस घटना पर महिला को शक हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
3 राज्यों में फैला था नेटवर्क
पुलिस जांच में इस गिरोह की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान से भी जुड़े हुए थे।
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने इन राज्यों में भी ठगी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


