होमखेलराजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी
खेल

राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी

Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी Who is Jai Moondra: भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने भारतीय मूल के खिलाड़ी ज…

ABP News के अनुसार27 जून 2026 को 07:51 am बजे
राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है कहानी

सौजन्य से:- ABP News

Jai Moondra Profile: राजस्थान के जय मूंदड़ा का डेब्यू, टीम इंडिया नहीं आयरलैंड से मिला मौका; दिलचस्प है इस 'भारतीय' क्रिकेटर की कहानी

Who is Jai Moondra: भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा को मौका दिया है. आखिर कौन हैं जय मूंदड़ा और आयरलैंड तक का सफर कैसे तय किया?

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने जय मूंदड़ा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. जय मूंदड़ा पेशे से ऑलराउंडर हैं और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. बता दें कि जय 29 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू (Jai Moondra Debut) कर रहे हैं. राजस्थान में जन्मे मूंदड़ा आखिर आयरलैंड टीम तक कैसे पहुंचे. उनकी राजस्थान से आयरलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने तक की कहानी बेहद दिलचस्प है.

राजस्थान में हुई शुरुआत

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक शहर में हुआ था. बचपन से क्रिकेट का शौक था, इसलिए राजस्थान में ही उन्होंने एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया. वो पहले तेज गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन 18 साल की उम्र तक आते-आते वो ना केवल एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज बन चुके थे बल्कि तेज गेंदबाजी छोड़कर बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने लगे थे.

कुछ समय बाद जय मूंदड़ा के मन में एक बार फिर तेज गेंदबाजी के लिए प्यार उमड़ आया. वो खुद बताते हैं कि 2019 में कॉलेज की पढ़ाई के बाद वो अगर कॉर्पोरेट जॉब जॉइन कर लेते तो शायद उनका क्रिकेट करियर वहीं खत्म हो जाता. उन्होंने नौकरी छोड़कर क्रिकेट को एक आखिरी चांस देने के बारे में सोचा.

यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?

आयरलैंड कैसे पहुंचे?

साल 2021 में जय मूंदड़ा आगे की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड चले गए. वो एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे. वहां रहते हुए उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और डबलिन में लीन्सस्टर क्रिकेट क्लब को जॉइन कर लिया. इस टीम का हिस्सा रहते उन्होंने 2023 में आयरिश सीनियर कप भी जीता.

उसके करीब दो साल बाद यानी 2025 में जय मूंदड़ा को आयरलैंड की नागरिकता मिल गई और साथ-साथ उन्होंने आयरलैंड में घरेलू क्रिकेट में पैर पसार लिए थे. इस समय तक वो एक घातक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोवर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुके थे. यह पूरा सफर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू तक खींच लाया है.

यह भी पढ़ें:

बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें