होमखेलRSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल - rssb cet 2026 registration start for common eligibility test candidate can see here eligibility fees and other details
खेल

RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल - rssb cet 2026 registration start for common eligibility test candidate can see here eligibility fees and other details

RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर के बीच किया…

Jagran के अनुसार27 जून 2026 को 02:23 pm बजे
RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल - rssb cet 2026 registration start for common eligibility test candidate can see here eligibility fees and other details

सौजन्य से:- Jagran

RSSB CET 2026: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता और फीस सहित अन्य डिटेल

राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। ...और पढ़ें

HighLights

- राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू।

- अक्टूबर में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट CET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार राजस्थान की सीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर, 2026 के बीच किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 600 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

परीक्षा का स्वरूप

परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर के बीच आयोजित कराई जाएगी। यह ओएमआर परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, गणित, करंट अफेयर्स, जन कल्याण, कंप्यूटर, हिंदी व अंग्रेजी विषय से 240 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 2 घंटे 30 मिनट के आयोजित के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।

- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें