संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि Rajasthan Student Protest: मानसिक तनाव में अपनी जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं की याद में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन…

सौजन्य से:- ABP News
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Rajasthan Student Protest: मानसिक तनाव में अपनी जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं की याद में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी SFI ने एक भावुक श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया.
राजस्थान में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. डूंगरपुर के तहसील चौराहा स्थित शहीद कालीबाई कलासुआ स्मारक पार्क में आज युवाओं का दर्द और गुस्सा एक साथ देखने को मिला. NEET पेपर लीक प्रकरण के चलते कथित तौर पर मानसिक तनाव में अपनी जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं की याद में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी SFI ने एक भावुक श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया.
डूंगरपुर का शहीद कालीबाई कलासुआ स्मारक पार्क आज व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के आक्रोश का गवाह बना. भर्ती परीक्षाओं के मानसिक तनाव और कथित अनियमितताओं के कारण अपनी जान गंवा चुके 22 होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में सोमवार (20 जुलाई) यहां छात्र-युवाओं का हुजूम उमड़ा.
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
मोमबत्तियां जलाकर दी गई मृतकों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, जिसके बाद हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच से वक्ताओं ने सीधे तौर पर परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए.
छात्र नेताओं ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और सिस्टम की कमियों ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है. प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराना सरकार की जिम्मेदारी है.
नम आंखों से व्यक्त की संवेदनाएं
सभा के समापन पर मौजूद सभी छात्र-युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से दिवंगत अभ्यर्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. युवाओं ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि यदि उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन और उग्र होगा.
बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा देश के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है.
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


